फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Half Marathon 2.0 organized on 16 February

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल हाफ मैराथन 2.0 का आयोजन 16 फरवरी को

Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Narnaul Half Marathon 2.0 organized on 16 February
नारनौल।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा अभियान की कड़ी में ऐक्यम राइज क्लब नीरपुर राजपूत युवाओं को लगातार खेलों की तरफ ले जा रही है। खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए 16 फरवरी को नारनौल हाफ मैराथन 2.0 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आरपीएस स्कूल मैदान रेवाड़ी रोड में किया जाएगा।
ऐक्यम राइज क्लब के सचिव अमरपाल चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के नशा मुक्त हरियाणा के अभियान को गति देने के लिए क्लब लगातार प्रयास कर रहा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन बहुत ही जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का आयोजन करवाया गया था। यह हाफ मैराथन का आयोजन जिले का बहुत बड़ा आयोजन होता है, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदेशों से भी एथलीट भाग लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाफ मैराथन में चार कैटेगरी 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर है। 21 किलोमीटर रेस में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 31000, द्वितीय को 21000 व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 11000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 10 किलोमीटर रेस में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 11000, द्वितीय को 5100 व तृतीय स्थान पर 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 5 किलोमीटर रेस में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 3100, द्वितीय स्थान पर 2100 व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए https://www.townscript.com/e/narnaul-half-marathon-season2-214224 पर लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed