{"_id":"57113c0a4f1c1b93154a6d55","slug":"narnaul-exam-poison-eat-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में पास नहीं हुआ तो खाई सल्फास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में पास नहीं हुआ तो खाई सल्फास
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव कोरियावास के एक युवक ने परीक्षा में पास न होने पर सल्फास खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस बात का पता चला तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। गांव कोरियावास निवासी 20 वर्षीय संदीप ने कुछ दिन पहले सीआरपीएफ की परीक्षा दी थी। इसका हाल ही में रिजल्ट आया था। इस परीक्षा में वह पास नहीं हुआ तथा तनाव में रहने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह परिजनों को खेत में जाने की बात कहकर खेत में चला गया। जहां उसने सल्फास खा ली। इस बात का परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत संदीप को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।