फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul depot bus collided with truck, a dozen passengers injured

नारनौल डिपो की बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन यात्री घायल

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Narnaul depot bus collided with truck, a dozen passengers injured
नारनौल। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 8 पर मनोहरपुर टोल प्लासा, शाहरपुरा (जयपुर) के पास हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की बस एक ट्रक से टकरा गई। बस में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले ही बहरोड के पास रेवाड़ी रोडवेज डिपो की एक बस पुल से नीचे गिर गई थी उसमें भी दो की मौत और कई घायल हो गए थे। लगातार हुई दो घटना के बाद रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ ने इसका विरोध जताया तथा किलोमीटर स्कीम की बसों को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नारनौल डिपो की बस एचआर 63-9897 शुक्रवार को जयपुर से नारनौल की तरफ आ रही थी। बस मनोहरपुर टोल प्लाज के पास पहुंची तो एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक महेश यादव (45) निवासी नारनौल, महेंद्रगढ़ निवासी हरि सिंह (60), अमर कवर (75), मदन (78) , अविनाश (35) झुंझुनू, रामबास निवासी मंजीत (29), नारनौल निवासी पवन (30), अविनाश (34), हेमंत (25), नांगल चौधरी निवासी सोनू (24) तथा झुंझुनू निवासी ओम देवी आदि घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से शाहपुरा राजकीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनको प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। रोडवेज चालक महेश यादव की स्थिति गंभीर है। उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed