Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul daughters shine at Tarang Government College for Women wins the overall trophy

Mahendragarh-Narnaul News: तरंग में नारनौल की बेटियों का जलवा, राजकीय महिला महाविद्यालय ने जीती ऑल ओवर ट्रॉफी

Wed, 04 Nov 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Narnaul daughters shine at Tarang Government College for Women wins the overall trophy
फोटो नंबर-13ऑल ओवर ट्रॉफी के साथ महिला कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : Archive
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) की ओर से आयोजित नौवें जोनल युवा महोत्सव ''तरंग'' का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। तीन दिन तक चले इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और कला की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन के बाद रात 12 बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह चला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय ने अपने नाम की सबसे बड़ी ट्रॉफी
महोत्सव के परिणामों में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक विधाओं में जीत हासिल की और ऑल ओवर ट्रॉफी अपने नाम की। आरपीएस महेंद्रगढ़ ने प्रथम रनरअप ट्रॉफी हासिल की, जबकि राजकीय महाविद्यालय नारनौल द्वितीय रनरअप रहा।व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की प्रतिभागी को मिला। वहीं, बेस्ट एक्टर का पुरस्कार आरपीएस महेंद्रगढ़ के प्रतिभागी ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 विधाओं में प्रतिभागियों को मिला सम्मान
युवा महोत्सव की विजुअल आर्ट और परफॉर्मिंग आर्ट की कुल 44 विधाओं में विजेता रहे प्रतिभागियों और महाविद्यालयों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीनों दिन महाविद्यालय परिसर में युवाओं का उत्साह और सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कला दिखाने और दूसरे कॉलेजों के प्रतिभागियों के साथ अपनी प्रतिभा साझा करने का मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed