{"_id":"64d657046d477d257d0e2f63","slug":"narnaul-cm-flying-squad-raided-the-sweet-store-took-samples-of-sweets-and-sent-testing-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिष्ठान भंडार पर मारा छापा, मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिष्ठान भंडार पर मारा छापा, मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
Fri, 11 Aug 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 09:13 PM IST
सार
टीम ने बताया कि त्योहार के समय मिठाइयों की बिक्री अधिक होती है ऐसे में दुकानदारों द्वारा मिलावट कर देते हैं। टीम का लक्ष्य है कि मिलावटी सामान बेचने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नारनौल के मंडी अटेली क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित एक मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए। उक्त सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सहायक उपनिरीक्षक कर्मपाल, डॉ. दीपक चौधरी, हवलदार सुनील कुमार, अजय कुमार, गुप्तचर विभाग के एएसआई पवन कुमार की संयुक्त टीम ने एक मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने मिठाइयों की गुणवत्ता को जांचा।
विज्ञापन
वहीं जिनमें मिलावट की आशंकाएं थी, उनके सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया। टीम ने बताया कि त्योहार के समय मिठाइयों की बिक्री अधिक होती है ऐसे में दुकानदारों द्वारा मिलावट कर देते हैं। तीज त्योहार को देखते हुए घेवर, बर्फी व पैठा आदि में मिलावटी खाद्य सामग्री बनाते हैं।
विज्ञापन
टीम का लक्ष्य है कि मिलावटी सामान बेचने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो। टीम ने बीकानेरी मिष्ठान भंडार से घेवर, रसगुल्ला व बर्फी आदि मिठाइयों के सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मिलावट के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।