फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul administration broke encroachment of PWD land in Bachod village

Narnaul: पीडब्लयूडी की जमीन पर किए अवैध कब्जे पर चली प्रशासन की जेसीबी, नशे का कारोबार करता है आरोपी

Sun, 23 Apr 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

पीडब्लूडी के अधिकारीयों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बाछोद गांव में परवीन कुमार ने पीडब्लूडी की जमीन पर खोखा बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आरोप है कि परवीन कुमार खोखे पर अवैध नशे का कारोबार भी करता है।

विज्ञापन
Narnaul administration broke encroachment of PWD land in Bachod village
अवैध कब्जे पर चली जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल के बाछोद गांव में अवैध नशे का कारोबार करने वाले आरोपी द्वारा पीडब्लूडी की जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


पीडब्लूडी के अधिकारीयों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बाछोद गांव में परवीन कुमार ने पीडब्लूडी की जमीन पर खोखा बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आरोप है कि परवीन कुमार खोखे पर अवैध नशे का कारोबार भी करता है। शिकायत मिलने पर शनिवार देर रात पुलिस गांव में पहुंची और जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव के लोगों ने भी इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


विभाग ने करवाई पैमाइश
इससे पहले विभाग ने मौके पर पैमाइश भी करवाई। विभाग की जितनी जमीन पर कब्जा था, उसे जेसीबी मशीन के तोड़कर खाली करवा दिया गया है। 

विभाग दे चुका नोटिस
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नशे के पांच केस दर्ज हैं। अब भी वह यही काम कर रहा था। इस मामले में पीडब्लूडी के अधिकारियों ने नोटिस भी दिए, लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा गया। इस पर अब पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed