{"_id":"65fd66de3f76abc0e801f328","slug":"narnaul-8-year-old-child-went-out-to-play-no-trace-since-two-days-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: 8 वर्षीय बच्चा खेलने के लिए बाहर गया, दो दिन से नहीं कोई सुराग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: 8 वर्षीय बच्चा खेलने के लिए बाहर गया, दो दिन से नहीं कोई सुराग, मामला दर्ज
Fri, 22 Mar 2024 04:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के बायल गांव में एक 8 वर्षीय बच्चा गायब हो गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश भी की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि एक 13-14 साल का किशोर भी उसी दिन से घर से लापता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह भी उसी के साथ कहीं चला गया।
विज्ञापन
लेकिन अब तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है। बच्चे के परिजनों ने गुमशुदगी की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस शिकायत में बायल निवासी संतकुमार ने बताया उसके दो लड़की व एक लड़का है। उनकी दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी लड़की लक्ष्मी का लड़का मंयक उसके पास ही पढ़ाई कर रहा है। उसका दोहता 8 वर्षीय मंयक कक्षा 3 में पढ़ता है। वह 20 मार्च को सुबह खेलने के लिए गया था, जो अब तक घर नहीं आया है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बायल गांव में एक बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है। इसी गांव से एक लड़का भी लापता है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बच्चे के मिलने के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकता है। -जगदीशचंद्र इंस्पेक्टर, थाना निजामपुर।