फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NAPA status in 1949, disappointment in the name of development

Mahendragarh-Narnaul News: 1949 में नपा का दर्जा, विकास के नाम पर निराशा

Sat, 11 Jan 2025 03:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Jan 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
NAPA status in 1949, disappointment in the name of development
मंडी अटेली। महेंद्रगढ़ जिले का एक छोटा सा शहर अटेली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर अहीर बाहुल्य क्षेत्र है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के राज्यपाल रहे स्व. सुरजीत सिंह बरनाला का जन्म स्थान भी यहीं है।
विज्ञापन

1949 में अटेली को नगर पालिका का दर्जा मिला। 74 गांव शामिल किए गए थे, लेकिन विकास के नाम पर यहां बहुत कम काम हुए। शहर के नागरिक आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पालिका गठन के बाद अब तक नपा के 21 चेयरमैन बन चुके हैं, लेकिन विडंबना इस बात की है कि किसी भी चेयरमैन का ध्यान शहर की इन सुविधाओं की ओर नहीं गया।
विज्ञापन

शहर में सुलभ शौचालय की कमी एक बड़ी समस्या है। यहां केवल झंडा चौक पर एक ही सार्वजनिक शौचालय है। इसके अलावा, शहर का राजस्व विभाग में कोई नाम नहीं है। खंड विकास और पंचायत कार्यालय अटेली नांगल के रूप में जाना जाता है, डाकघर मंडी अटेली तो वहीं रेलवे स्टेशन अटेली के नाम से है। हालांकि अटेली के विकास के लिए कुछ प्रयास किए जा रहे हैं। 8 वर्ष पहले सीहमा को खंड विकास और पंचायत कार्यालय का दर्जा मिलने के बाद 31 गांवों को उससे जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में 43 गांव अटेली खंड विकास कार्यालय से जुड़े हुए हैं। अटेली कस्बे की सब्जी मंडी झंडा चौक पर स्थापित है, लेकिन यह मंडी आबादी के हिसाब से बहुत छोटी है। लगभग 8 साल पहले अनाज मंडी में सब्जी मंडी बनाने के लिए जगह तय की गई थी, लेकिन यह परियोजना शिलान्यास तक ही सीमित रह गई। अटेली को तहसील का दर्जा मिलने के बावजूद, यह क्षेत्र विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है। सैनिकों के लिए भी यहां कोई विशेष सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र के कई सैनिकों ने देश की रक्षा में अपनी जान दे दी।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed