फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: ठेकेदार का देहांत होने से अधर में लटका हरिनगर में गली निर्माण कार्य

Mon, 27 Nov 2023 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
NA
-गली निर्माण न होने से परेशान लोगों ने खुद डलवाई मिट्टी
विज्ञापन

फोटो 38- सोनीपत के गन्नौर के हरिनगर में लोगों की तरफ से गली में डलवाई गई मिट्टी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। वार्ड नंबर-6 की हरिनगर कालोनी की मुख्य गली पिछले दो महीने से बदहाली के आंसू बहा रही है। नगरपालिका ने गली निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। जिसके चलते गली को पूरी तरह से उखाड़ तो दिया, लेकिन ठेकेदार के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद काम आगे नहीं बढ़ पाया। लंबे समय तक चले उपचार के बाद ठेकेदार का देहांत हो गया। जिसके चलते अब गली का निर्माण कार्य लंबे समय तक अटका हुआ है। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे में अब स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उखड़ी गली को अस्थायी तौर पर ठीक करने का बीड़ा उठाया। लोगों ने उखड़ी गली में अपने खर्च पर गली में मिट्टी डलवा कर उसे आवागमन लायक बना दिया है। वार्ड नंबर-6 हरिनगर की मुख्य गली निर्माण के लिए उखाड़ने के बाद गली का दूषित पानी गली के गड्ढों में जमा हो गया था। टूटी गली के बीच जगह-जगह जमा दूषित पानी की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। गली के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। उन्हें अपने दो पहिया वाहन भी दूसरी गली में खड़े करने पड़ रहे थे। वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी ऊबड़ खाबड़ गली में गिरकर चोटिल हो रहे थे, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग वार्ड पार्षद अजय सरोहा के साथ एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर से मिले।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने नगरपालिका अधिकारियों को गली का जायजा ले कर जल्द से जल्द गली निर्माण का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब ठेकेदार के देहांत के बाद गली निर्माण का कार्य अटक गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर गली में मिट्टी डलवा कर गली को आवागमन योग्य बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा लगेगा टेंडर

नगर पालिका अभियंता राहुल मोर ने बताया कि गली निर्माण का कार्य ठेकेदार को मिलने के बाद हरिनगर में ठेकेदार ने गली को उखाड़वा दिया था। इस बीच वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिस वजह से गली का निर्माण अधर में लटक गया। अब गली निर्माण के लिए दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। जिसके बाद ही गली का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed