फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nangal Chaudhary Palika: Polling concluded peacefully

नांगल चौधरी पालिका : मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

Mon, 20 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nangal Chaudhary Palika: Polling concluded peacefully
नांगल चौधरी। प्रधान पद और 13 वार्ड सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ। जिसमें नांगल चौधरी नगर पालिका के 10140 मतदाताओं ने छोटी सरकार बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। शाम साढ़े छह बजे तक 82.6 प्रतिशत तक मतदान हुआ। सभी बूथों पर पुलिस मुस्तैद रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। बूथ नंबर दस पर ईवीएम सुबह तीन बार बंद हुई। जिसके चलते वहां पर मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चली। करीब सवा दस बजे ईवीएम को बदल दिया गया।
विज्ञापन

नांगल चौधरी नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 10 तथा 13 वार्डों से 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। रविवार सुबह से ही लोगों में मतदान प्रक्रिया को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कुछ ही घंटों के बाद मतदान 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, लेकिन उसके बाद बरसात शुरू होने से मतदान प्रक्रिया धीमी पड़ गई। मगर जैसे ही बरसात रुकी मतदान करने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा और शाम होते-होते मतदान प्रतिशत 82.6 तक पहुंच गया। सायं छह बजे तक बूथ नंबर 1 पर 85.04 प्रतिशत, बूथ नंबर 2 पर 85.4 प्रतिशत, बूथ नंबर 3 पर 79.56 प्रतिशत, बूथ नंबर 4 पर 69.97 प्रतिशत, बूथ नंबर 5 पर 89.07 प्रतिशत, बूथ नंबर 6 पर 81.96 प्रतिशत, बूथ नंबर 7 पर 79.71 प्रतिशत, बूथ नंबर 8 पर 73.08 प्रतिशत, बूथ नंबर 9 पर 82.79 प्रतिशत, बूथ नंबर 10 पर 73.57 प्रतिशत, बूथ नंबर 11 पर 74.64 प्रतिशत, बूथ नंबर 12 पर 78.69 प्रतिशत व बूथ नंबर 13 पर 85.95 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

वहीं सभी बूथों पर प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहे। अपने-अपने वोटरों का ध्यान रखते हुए पर्ची से मिलान करते हुए नजर आए। सभी एजेंट एक दूसरे वोटर का ध्यान रख रहे थे कि कहीं कोई फर्जी वोट न डल जाए। वहीं मतदान केंद्र के बाहर बैठे प्रत्याशी भी हाथों में पर्ची लिए अपने-अपने वोटरों को वोट देने की अपील करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
चुनाव से बाजार रहे बंद
मतदान के चलते रविवार को बाजार बंद रहा। इस प्रकार लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। प्रत्येक बूथ पर 5 से 6 पुलिसकर्मी तैनात रहे। जोकि मतदान व्यवस्था को संभालने में लगे रहे। बूथ पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करने दिया गया। साथ ही सभी बूथों पर वृद्ध लोगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed