{"_id":"673cf7045261e7afb60ee504","slug":"nangal-chaudhary-college-got-b-grade-certificate-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118319-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी महाविद्यालय को मिला बी ग्रेड का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी महाविद्यालय को मिला बी ग्रेड का प्रमाण पत्र
Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी महाविद्यालय को बी ग्रेड का प्रमाण पत्र मिल गया है। महाविद्यालय में अक्तूबर में दो दिन तक नैक टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें अलगप्पा यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर व नैक चेयरमैन डॉ. राजेंद्रन एन, नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. नितिन सोनाजे और डॉ. वेंकटा रमन्ना मलपुरी शामिल रहे।
नैक टीम ने महाविद्यालय में सत्र 2018-19 से 2022-23 तक होने वाली विभिन्न वार्षिक गतिविधियों के रिकॉर्ड का आंकलन किया था। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय सत्र 2014-15 में शुरु हुआ था। नैक टीम ने महाविद्यालय में पहली बार निरीक्षण किया और महाविद्यालय को बी ग्रेड का प्रमाण पत्र मुहैया कराया। टीम के चेयरमैन ने महाविद्यालय में बहुत ही कम समय में सभी कार्यों को पूरा करने पर प्राचार्या व सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की।
महाविद्यालय को नैक के द्वारा बी ग्रेड प्राप्त होने पर आईजीयू मीरपुर युनिवर्सिटी के द्वारा स्थायी संबद्धता मिल जाएगी। महाविद्यालय यूजीसी के 12बी की सूची के अंतर्गत पंजीकृत होने पर यूजीसी या किसी भी केंद्रीय विभाग से कोई भी ग्रांट लेने के लिए पात्र हो जाएगा। महाविद्यालय की इस सफलता के लिए प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने नैक कोऑर्डिनेटर संतोष यादव, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के द्वारा किए जाने वाले कार्य के लिए धन्यवाद व आभार जताया।