{"_id":"64f0d8e66fc45c5d830d7d39","slug":"nandi-gaushala-management-committee-has-not-received-budget-for-five-months-narnol-news-c-196-1-nnl1001-3804-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नंदी गोशाला प्रबंधन कमेटी काे पांच माह से नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नंदी गोशाला प्रबंधन कमेटी काे पांच माह से नहीं मिला बजट
Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। रघुनाथपुरा पहाड़ी के पास प्रशासन के अधीन आने वाली शहर की एकमात्र नंदी गोशाला में समस्याओं का अंबार है, क्योंकि नगर परिषद प्रशासन की ओर से गोशाला संचालन के लिए प्रबंधन कमेटी को दिया जाने वाला बजट पांच माह से नहीं मिला है। इसके चलते कमेटी को गोशाला का संचालन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रबंधन कमेटी के प्रधान ने नगर परिषद प्रशासन से अनेक बार बजट को लेकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नप प्रशासन की ओर से बजट जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में नंदी गोशाला में एक हजार के करीब पशु हैं, जबकि नगर परिषद की ओर से शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत प्रतिदिन पशुओं की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बिना बजट के पशुओं की देखभाल करना प्रबंधन कमेटी के लिए मुश्किल हो रहा है। हालांकि प्रबंधन कमेटी दानदाताओं के सहारे गोशाला को चलाने का प्रयास कर रहा है।
सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में नंदी गोशाला खोली गई है, जिसके तहत नारनौल शहर में रघुनाथपुरा की पहाड़ी के नजदीक नगर परिषद की जमीन पर नंदी गोशाला का निर्माण कर संचालन किया जा रहा है। मगर नगर परिषद प्रशासन द्वारा गोशाला की नियमित देखभाल नहीं करने के कारण प्रशासन की तरफ से उक्त गोशाला का पंजीकरण करवाकर मार्च माह में रामकुमार भोजावासियां को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत नगर परिषद द्वारा गोशाला प्रबंधन के लिए प्रत्येक माह दो लाख रुपये देने का करार किया है। मगर मार्च के बाद से अभी तक गोशाला प्रबंधन के लिए नगर परिषद द्वारा बजट नहीं दिया गया है, जिससे गोशाला का संचालन करने में परेशानी हो रही है।
नंदी गोशाला के प्रधान रामकुमार भोजावासियां ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मार्च माह में नंदी गोशाला को उनके हैंडओवर की गई थी। इसके बाद से उन्होंने गोशाला में टिनशेड, पशुओं के पानी पीने की खेल सहित अन्य व्यवस्थाएं की है। हैंडओवर से पहले नगर परिषद की ओर से गोशाला संचालन के लिए प्रत्येक माह दो लाख रुपये देने का करार किया गया था। मगर मार्च के बाद से उन्हें कोई बजट नहीं मिला है। इसके चलते गोशाला का संचालन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि वे बजट को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
नंदी गोशाला में एक माह में छोड़े 450 पशु
शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से गत माह टेंडर छोड़ा गया था। ठेकेदार सत्यप्रकाश नैन ने बताया कि अभियान के तहत अभी एक माह में 450 पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया है, जबकि अभियान लगातार जारी है।
वर्जन
नंदी गोशाला संचालन के लिए बजट दिया जा रहा है। छह लाख रुपये का चेक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही गोशाला प्रबंधन कमेटी को राशि का चेक सौंप दिया जाएगा।
-विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नारनौल