फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Najafgarh tops in volleyball, Sisoth wins in tug of war

Mahendragarh-Narnaul News: वालीबॉल में नजफगढ़ अव्वल, रस्साकसी में सिसोठ ने मारी बाजी

Thu, 02 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Najafgarh tops in volleyball, Sisoth wins in tug of war
फोटो संख्या:64- माता भूरा भवानी मेले में वालीबॉल खेलते ​खिलाड़ी--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में सिद्धपीठ मां भूरा भवानी मेले में देररात तक खेल प्रतियोगिता हुई। वाॅलीबाॅल, रस्साकसी और कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


वाॅलीबॉल शूटिंग मैच का शुभारंभ समाजसेवी नीरज मानेसर ने मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, पूर्व प्रेमचंद सिसोठिया, सूरत सिंह चेयरमैन, सरपंच वीरेंद्र कुमार, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, सूबेसिंह शुरू करवाया। प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि मेले में वाॅलीबॉल शूटिंग की 14 टीमों ने भाग लिया।

नजफगढ़ की टीम प्रथम रही। अंकित बिलासपुर के गांव पथरेडी की टीम द्वितीय रही। 11 हजार का इनाम दिया गया। वाॅलीबॉल में अंकित, अमित, सचिन, नरोतम, दीपक कमांडो ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। रस्साकसी में सिसोठ की टीम प्रथम व बुचोली की टीम द्वितीय रही। 2100 रुपये की कुश्ती सुदेश पहलवान ढाणी तिलोड़ी व सतीश बाघोत के बीच हुई। सतीश बाघोत ने कुश्ती प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

3100 की कुश्ती सेठी पहलवान बाघोत और कृष्ण पहलवान खैरोली के बीच हुई। यह कुश्ती सेठी पहलवान बाघोत ने जीती। 5100 की कुश्ती बलजीत बाघोत और अनिल बाघोत के बीच बराबरी पर छुटी। कोच जयबीर झज्जर, पौनी पहलवान, ताराचंद कोच ढाणी तिलोड़ी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया ने टी शर्ट भेंट की। मेले के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद संतोष पीटीआई ने सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया। जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने मंदिर के विकास के लिए ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उप प्रधान विजय सिंह, विक्रम ढाणी, विजय सरपंच, संदीप यादव, रणधीर, शिवकुमार, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed