फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Najafgarh team was the winner in cricket competition

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में नजफगढ़ की टीम रही विजेता

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Najafgarh team was the winner in cricket competition
फोटो संख्या:71- गांव पालड़ी पनिहारा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम कमेटी के साथ--स
महेंद्रगढ़। बाबा रूपा दास क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। मंदिर कमेटी के प्रधान विजयपाल फौजी और सरपंच विजय सिंह ने बताया कि पहला मैच पवन भगड़ाना व यूनिक्स स्पोर्ट्स नजफगढ़ के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

पवन भगड़ाना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नजफगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पवन भगड़ाना की टीम ने 20 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट हो गई। नजफगढ़ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच चिराग रहे।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच दीपक नंदगांव भिवानी व स्पार्टन क्लब महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया। स्पार्टन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन क्लब की टीम ने 20 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य के पीछा करने उतरी दीपक नंदगांव भिवानी की टीम ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। विनीत शर्मा की घातक गेंदबाजी ने चार ओवर में 24 रन, तीन विकेट लिए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच विनीत शर्मा रहे। नंद गांव की तरफ से 51 रन सौरभ ने भी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को यूनिक्स स्पोर्ट्स नजफगढ़ व दीपक नंदगांव भिवानी के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें संस्कार भारती स्कूल पाली ए की टीम ने प्रथम, गढ़वाल सोनीपत की टीम ने द्वितीय व संस्कार भारती स्कूल बी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख राकेश रहे। सरपंच देशराज पाली, प्रेम फौजी, मंदिर कमेटी प्रधान विजयपाल फौजी, राजपाल, अंपायर अशोक मास्टर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed