फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Naib will give impetus to Manohar's dreams: Dayaram Yadav

मनोहर के सपनों को नायब देंगे गति : दयाराम यादव

Fri, 15 Mar 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Naib will give impetus to Manohar's dreams: Dayaram Yadav
नारनौल। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि मनोहर लाल के सपने को नायब सैनी गति देंगे। पिछले लगभग साढे नौ वर्षों में हरियाणा प्रदेश की तरक्की और प्रगति के लिए महेंद्रगढ़ जिला भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मनोहर लाल, विप्लव कुमार देव व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने लगभग साढे नौ वर्षो के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कई कार्य किए है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी उन सभी योजनाओं को नई गति प्रदान करते हुए प्रदेश के विकास के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित मिश्रा व भवानी सिंह, जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट राकेश यादव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कर्मवीर खींची, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सराय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed