{"_id":"61e9a5fe4d9abb6d53463e3a","slug":"naib-tehsildar-exposed-the-name-of-an-employee-in-remand-narnol-news-rtk636263252","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड में नायब तहसीलदार ने एक कर्मचारी का नाम किया उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड में नायब तहसीलदार ने एक कर्मचारी का नाम किया उजागर
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गए सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को विजिलेंस टीम ने एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को एक सरकारी कर्मचारी का नाम और बताया है। अब पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने उसका नाम उजागर नहीं किया है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त आरोपी को 4 जनवरी को छापे की सूचना लगी होगी और उसने ही नायब तहसीलदार को सूचना देकर भगा दिया था।
बता दें कि सतनाली निवासी एवं अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखवात को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवानी थी। उसकी एवज में आरोप है कि नायब तहसीलदार अमित कुमार ने पैसों की मांग की थी। अधिवक्ता ने 40 हजार रुपये उसको 28 दिसंबर को दे दिए थे। उसके बाद भी जब वह पैसों की कहता रहा तो अधिवक्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम नारनौल को दी थी। टीम ने 4 जनवरी को वहां छापा मारा तो उस समय नायब तहसीलदार को पहले ही सूचना लग गई थी और वह वहां से भाग गया था। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने फिर छापा मारा और उसे पकड़ लिया।
आरोपी को नारनौल कोर्ट में एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद पेश किया गया है। न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड में आरोपी ने एक दूसरे कर्मचारी का नाम भी उजागर किया है। इस मामले में अभी आगे जांच चल रही है।
विज्ञापन
-नवलकिशोर शर्मा, इंचार्ज, विजिलेंस टीम।