{"_id":"587527664f1c1b1929ba9fe7","slug":"nagarpalika-atikraman-market-police-road-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने खाकी के साथ हटवाया बाजारों से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने खाकी के साथ हटवाया बाजारों से अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाजार से अतिक्रमण हटाते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसा। इस बार पालिका का डंडा छोटे दुकानदारों पर नहीं बल्कि बड़े व्यापारियों पर चला। पालिका प्रशासन को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अपना -अपना सामान अंदर रखने लगे। पालिका की टीम ने जहां भी सामान बाहर दिखा वहीं से उठाकर सामान ट्रैक्टर ट्राली में रख लिया।
पिछले कई दिनों से दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गी थी। जब व्यापारियों ने प्रशासन की हिदायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो प्रशासन सख्ती दिखाी। मंगलवार को नपा प्रशासन की टीम जैसे ही बाजार में ट्रैक्टर एवं पुलिस फोर्स के साथ पहुंची तो रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ी को लेकर चलते बने जबकि दुकान के बाहर तख्त एवं पट्टी सेल लगाने वाले अपना सामान समेटने लगे। पालिका की टीम जिस किसी भी दुकान के बाहर तख्त, मेज, काउंटर दिखा उसे ही उठाकर ट्रैक्टर में डाल लिया। अतिक्रमण हटने के बाद शहर के बाजारों खुले दिखाई दिये।
इन बाजारों में चलाया अभियान
नगरपालिका ने मंगलवार को शहर के शंकर मार्केट, ब्रह्मदेव चौक, सिविल असपताल के बाहर, रेलवे रोड, अनाज मंडी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके बाद अग्रसेन चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, राव तुलाराम चौक अतिक्रमणों को हटाया। नपा टीम के साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद था। पालिका की इस कार्रवाई से दूसरे बाजारों के दुकानदार पहले ही अपना सामान उठाकर अंदर रख चुके थे। पालिका ने पहली बार रेलवे रोड पर बड़े व्यापारियों पर अपना डंडा चलाया है। इससे पहले रेहड़ी चालक एवं पट्टी लगाने वाले और छोटे दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाता था।
विज्ञापन
इन्होंने हटवाया अतिक्रमण
नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम का गठन किया था जिसमें तहसीलदार दिनेश कुमार, सचिव नवल शर्मा, जेई मनोज कुमार आदि शामिल थे। नपा सचिव ने सोमवार को थाना प्रभारी से लेटर लिखकर पुलिस सहायता मांगी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने 15 से 20 पुलिस कर्मियों के अतिक्रमण हटाने के लिए ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद थी।
भेदभाव का लगाया आरोप
रेलवे रोड पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सहदेव ने नपा प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन बैंक की दीवार के साथ रखा सामान नहीं उठाया। जब सभी का सामान उठाया जा रहा है तो बैंक की दीवार के साथ रखा सामान क्यों नहीं उठाया गया। बाद में पालिका ने उनकी बात को माना और वहां से अतिक्रमण हटवाया।
रेलवे रोड पर लगा जाम
नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेलवे रोड पर जाम लग गया। जाम के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक रुक सा गया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय बाद पुलिस कर्मचारियों ने सड़क खाली करवाकर वाहनों को चलता किया।
कई बार जारी किया जा चुका है नोटिस
हमारे अभियान ऐसे ही चलता रहेगा। हमने बिना भेदभाव पूर्ण अतिक्रमण हटाया है। नपा चेयरपर्सन की ओर से पहले कई बार दुुकानदारों को नोटिस दिया जा चुका था। जब अतिक्रमणकारी नहीं माने तो उच्च अधिकारियों के आदेश पर पालिका ने यह अभियान चलाया है। -नपा सचिव, नवल शर्मा