फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nagar palika send notice

टैक्स जमा नहीं करने वालों को नोटिस जारी करेगी नगर पालिका

Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
nagar palika send notice
नगर पालिका महेंद्रगढ़ का मुख्य द्वार--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। प्रॉपर्टी टैक्स पर दी गई छूट योजना का 525 लोगों ने लाभ उठाया। 12898 घरों में से मात्र 525 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 6 लाख 59 हजार 549 रुपये जमा करवाए। 31 दिसंबर को अंतिम दिन 133 लोगों ने 1 लाख 83 हजार रुपये जमा कराए। प्रदेश सरकार ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी थी। अब नगर पालिका टैक्स जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों में मात्र 4.07 प्रतिशत लोगों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया है। शहर के लोगों पर करीब 6 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। हर वर्ष नगरपालिका अपने आम बजट में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखती है। पिछले कई वर्षों ने नपा अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी। नगर पालिका ने पिछले चार साल से प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ही नहीं बांटे। जिस कारण शहरवासी भी बिल जमा कराने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर लोग वही टैक्स जमा कराने आते हैं, जिन्हें प्रॉपर्टी आइडी नंबर लेना है या फिर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई और काम होता है। नगर पालिका ने छूट देने के लिए 22 दिसंबर से 31 तक विशेष शिविर का आयोजन किया। जिसमें 6.59 लाख रुपये टैक्स जमा हुए।
विज्ञापन

तारीख हाउस होल्ड रुपये
22 दिसंबर - 39 - 31273
23 दिसंबर - 52 - 35924
28 दिसंबर - 77 - 60202
29 दिसंबर - 80 - 127053
30 दिसंबर - 79 - 154256
31 दिसंबर - 133 - 183549
प्रॉपर्टी टैक्स पर दी गई छूट 31 दिसंबर तक थी। जिसमें 525 लोगों ने लगभग 6.59 लाख रुपये का टैक्स जमा करवाया। जो लोग लंबे समय से टैक्स नहीं भर रहे। उनकी लिस्ट बनाकर नोटिस भेजे जाएंगे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, सचिव नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed