फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Naamwan's team won the match by scoring 74 runs in eight overs.

Mahendragarh-Narnaul News: नांवां की टीम ने आठ ओवर में 74 रन बनाकर जीता मैच

Mon, 09 Feb 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Naamwan's team won the match by scoring 74 runs in eight overs.
फोटो संख्या:76- गांव जेरपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉलिंग करता ​खिलाड़ी---स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब में महंत सुखबीर नाथ के सानिध्य में बाबा पांचों वीर के महान मेले पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में आई क्रिकेट टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को क्रिकेट का पहला मैच जेरपुर व खातोद की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन

इस मैच में जेरपुर की टीम ने टाॅस जीतकर बैटिंग करते हुए 86 रन बनाए। खातोद की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन बनाए जिसमें खातोद की टीम विजेता रही। पंकज मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच बुचावास व नावां की टीमों के बीच खेला गया। नावां टीम ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बुचावास की टीम ने आठ ओवरों में 73 रन बनाए।
नांवां की टीम आठ ओवर में 74 रन बनाकर जीत हासिल की। सचिन बुचावास हैट्रिक बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच मांडोला व देवराली की टीमों के बीच रहा। टाॅस देवराली की टीम ने जीता और बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 60 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांडोला की टीम ने आठ ओवर में 61 रन बनाकर जीत हासिल की। नवीन मांडोला ने दो ओवर में पांच रन देकर चार विकेट अपने नाम किए व मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र यादव, विक्रम पंच, हरिकेश, कर्ण सिंह फौजी, राजबीर, बृजलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed