{"_id":"63dfed50a4e28f67255869d7","slug":"na-narnol-news-c-17-1-57975-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रशासन ने विवादित जमीन से हटवाया बाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रशासन ने विवादित जमीन से हटवाया बाड़
Sun, 05 Feb 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में विवादित जमीन को लेकर चल रहे मामले में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर की गई तारबाड़ को हटवाया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से एसडीएम मनोज कुमार, नगर परिषद अधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बता दें कि मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में भगवानदास बगीची को लेकर एक पक्ष ने जनपरिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के समक्ष रखी थी। जिस पर मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। जिसकी जांच के लिए गत वीरवार को उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व एसडीएम मनोज आदि मौके पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ता व दूसरे पक्ष की दलील सुनी। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा जमीन पर की गई तारबाड़ को हटाने की बात पर दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई-झगड़े में बदल गई। लड़ाई-झगड़े की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। वहीं इस लड़ाई-झगड़े के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।