फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर झूमने पर किया मजबूर

Sun, 05 Feb 2023 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
NA
फोटो संख्या-80- आरआरसीएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं---संवाद
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में आयोजित कलरव वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी और हरयाणवी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राव दान सिंह मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान राव दान सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण हरियाणा में सबसे आगे है। इसका श्रेय यहां की संस्थाओं व बुद्धिजीवी वर्ग को जाता है। शिक्षा के प्रचार से बेरोजगारी में भी गिरावट आई है। शिक्षा के प्रचार-प्रसार में शिक्षण संस्थाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है जिससे यह जिला शिक्षा का केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। कहा कि देश के लोगों ने विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कर सिद्ध कर दिया है कि भारत के लोग किसी भी दृष्टि से कम नहीं है। उन्होंने आईआईटी, नीट, एनटीएसई व सैनिक स्कूल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आरआरसीएम शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बताया कि शिक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। शिक्षा ही संस्कारों की जननी है। उन्होंने मुख्य अतिथि और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों का आभार जताया। प्राचार्य हरिप्रकाश ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व कार्यक्रम में आने वाले सभी अभिभावकों व गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर दलीप सिंह, पूनम देवी जिला पार्षद, दलीप सरपंच पाथेडा, नवीन सरपंच रसूलपुर, सज्जन बोहरा स्टेट कोआर्डिनेटर कांग्रेस, बलवान सिंह आर्य, ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य भड़फ, प्रहलाद राय आर्य भड़फ, राम निवास बंसल सरपंच तलवाना, दिनेश सोनी सरपंच झगड़ोली, सतबीर साहब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed