{"_id":"63dbf506108eb974a62b2a3d","slug":"na-narnol-news-c-17-1-54892-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल हाईवे 152 डी पर दुबलाना गांव के पास मिल सकता है रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल हाईवे 152 डी पर दुबलाना गांव के पास मिल सकता है रास्ता
Thu, 02 Feb 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करती पूर्व चेयरमैन भारती सैनी व सरपंच आशा रानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नेशनल हाईवे-152 डी पर दुबलाना गांव के पास कट लगाने की मांग पर कुछ आस जगी है। सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव के पत्र पर संज्ञान लिया है और गांव दुबलाना सरपंच के पत्र का हवाला देते हुए एनएचआई 152 डी के अधिकारियों को भी यह पत्र प्रेषित किया है। ऐसे में उम्मीद जगी है कि जल्द ही एनएचआई के अधिकारी मौका मुआयना करेंगे और अपनी रिपोर्ट मंत्रालय में भेजेंगे।
नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी की अगुवाई में गांव दुबलाना की सरपंच आशा रानी ने बीते 29 दिसंबर को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। भारती सैनी ने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि गांव दुबलाना में नेशनल हाईवे-152डी के ऊपर टोल टैक्स बना हुआ है। इस हाईवे पर आसपास एंट्री और एग्जिट का रास्ता नहीं है। इसके साथ 152डी पर टोल के साथ 15-20 गांवों के रास्ते लगते हैं, जिससे सभी गांवों के लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। गांव दुबलाना के पास हाईवे के लिए एंट्री व एग्जिट का रास्ता जल्द से जल्द खुलवाया जाए। सरपंच आशारानी ने भी ग्राम पंचायत की ओर से यह मांग लिखित में कैबिनेट मंत्री से की।कैबिनेट मंत्री भूपेंद्रने उन्हें सकारात्मक जवाब देते हुए प्रयास करने का आश्वासन दिया था।
भूपेंद्र यादव ने नितिन गडकरी से की मांग
गांव दुबलाना में नेशनल हाईवे 152-डी पर एंट्री व एग्जिट रास्ता ओपन करने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को 15 जनवरी को पत्र लिखा था। इसमें दुबलाना की सरपंच की इस मांग का हवाला भी दिया गया। इस पत्राचार के बाद 24 जनवरी को सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने वापस कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजा है। उसमें कहा है कि दुबलाना की सरपंच आशा रानी ने एनएच-152डी एक्सप्रेस-वे टोल टैक्स पर ग्रामवासियों के आने व जाने का रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है, यह पत्र संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।