{"_id":"63d6a36fc933de318a44d449","slug":"na-narnol-news-c-17-1-50921-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 250 किलो मिलावटी सॉस बरामद, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 250 किलो मिलावटी सॉस बरामद, दुकान सील
Mon, 30 Jan 2023 07:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़/कनीना। नकली सॉस बनाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की टीम ने शनिवार रात कनीना में एक दुकान पर छापा मारकर 250 किलो सॉस बरामद की है। टीम ने दुकान को सील करते हुए सॉस के तीन नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व वाली टीम शनिवार देर शाम कनीना के कोसली टी प्वाइंट स्थित एक दुकान पर पहुंची। वहां से 250 किलोग्राम मिलावटी सॉस बरामद की। टीम ने उसके तीन सैंपल लिए गए।यहां से नकली होेने के संदेह में करीब 250 किलो सॉस बरामद करते हुए दुकान को सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया सॉस के तीन सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया हैं। दो सप्ताह में सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।
दिन में दुकान बंद, रात को करता था बिक्री
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि कई दिनों से इस दुकान पर नकली सॉस बनाने की सूचना पहुंच रही थी। विभाग की टीम कई दिन से यहां छापे की तैयारी में थी लेकिन दुकानदार केवल रात को ही सॉस की बिक्री करता था। इस कारण इंतजार करना पड़ा। शनिवार की रात को दुकान खुलने की जैसे ही सूचना मिली टीम ने यहां कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
सिर्फ 25 रुपये किलो बेचता था
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बाजार में अच्छी सॉस करीब 100 रुपये प्रति किलो मिलती है लेकिन यह दुकानदार केवल 25 रुपये किलो में इसे बेच रहा था। इसी से संदेह हो रहा था कि ये नकली सॉस बनाता है। इसी वजह से इतनी सस्ती बेचता है। नकली सॉस सेहत के लिए भी घातक हो सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इसे किस तरह बनाया गया है।