फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mustard procurement started for two days as per the orders of the government, long queue outside the mandis

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार के आदेशानुसार दो दिन के लिए शुरू की गई सरसों खरीद, मंडियों के बाहर लगी लंबी लाइन

Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mustard procurement started for two days as per the orders of the government, long queue outside the mandis
नारनौल। आखिर किसानों की मांग पर सरकार ने जिले में एक बार फिर से सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरु कर दी है। मगर यह खरीद केवल दो दिन ही की जाएगी। दो दिन सरसों की खरीद किए जाने के चलते पहले दिन वीरवार को नारनौल, अटेली व नांगल चौधरी अनाज मंडियों के हजारों की संख्या में वाहन पहुंच गए। जिस कारण मंडियों के अंदर व बाहर मुख्य सड़कों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हालांकि व्यवस्था बनाने के लिए सभी मंडियों में पुलिस बल की तैनाती रही, जिसके चलते एक-एक किसानों को नंबर अनुसार टोकन वितरित कर उनकी सरसों की खरीद की गई। मगर हजारों की संख्या में एक साथ किसान मंडियों में पहुंचने के चलते एक किसान को एक से दो घंटे तक धूप में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में मौसम खराब होने के कारण सरसों की खरीद प्रक्रिया रोक दी गई थी। मगर मौसम साफ होने के बाद खरीद एजेंसी द्वारा खरीद लक्ष्य पूरा होने की बात कहते खरीद बंद कर दी थी। जबकि आगे हैफेड व वेयर हाउस एजेंसी द्वारा सरसों की खरीद करने की बात कही गई थी, लेकिन उक्त खरीद एजेंसियों को कोई आदेश नहीं मिलने के कारण खरीद प्रक्रिया शुरु नहीं की गई। जिसके चलते किसान सरकार व प्रशासन के माध्यम से दोबारा से खरीद शुरु करने की गुहार लगा रहे थे, क्योंकि अप्रैल माह में लगातार बारिश व ओलावृष्टि होने के चलते सभी किसान अपनी सरसों मंडियों में लेकर नहीं आ सके थे। अब सरकार ने दो दिन सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहा पुलिस बल
10-15 दिन बाद दोबारा से सरसों खरीद शुरु होने पर पहले दिन वीरवार को नारनौल अनाज मंडी में हजारों की संख्या में किसान वाहनों में सरसों भरकर मंडी में पहुंच गए। जिसके मंडी के बाहर सड़क पर वाहनों की एक से डेढ़ किलोमीटर तक लंबी-लंबी लाइनें लग गई। वहीं टोकन के लिए भी किसानों की सायं तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। टोकन के लिए किसानों में मारामारी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मंडी में टोकन के दो अलग से बूथ लगाए गए है। इस प्रकार तीन बूथों पर टोकन जारी किए गए। इसके अलावा मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल चौधरी मंडी में दोपहर तक 2500 क्विंटल सरसों की गई खरीद
नांगल चौधरी अनाज मंडी में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली व पिकअप गाड़ियों से सरसों लेकर मंडियों में पहुंचने शुरु हो गए थे। जिसके चलते सुबह से ही अनाज मंडी के गेट के दोनों तरफ में सड़क पर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मंडी में टोकन कटवाने के लिए किसान तपती धूप में घंटों तक लाइन में लगे रहें। मंडी में सायं तीन बजे तक करीब 2500 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी थी। वहीं करीब 400 किसानों के गेट पास बनाए गए।
- अटेली मंडी में गेट पास के लिए लगाने पड़े अतिरिक्त बूथ
वीरवार से दोबारा शुरु की गई सरसों की सरकारी खरीद के चलते अटेली अनाज मंडी के अंतर्गत आने वाले लगभग 50 गांव के किसान अनाज मंडी में अपने वाहनों से सरसों को लेकर पहुंच गए। एकदम उमड़ी भीड़ को देखकर टोकन के लिए बनाए गए दो बूथ भी कम पड़ गए। जिसके बाद मार्केट कमेटी द्वारा दो अन्य बूथ अस्थायी रूप में चालू किए। किसानों की मंडियों में उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को टोकन के आधार पर 1480 किसान अनाज मंडी में प्रवेश दिया गया। वहीं टोकन के लिए किसान लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंडी में वीरवार को करीब 20 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुुई। जबकि गत 15 दिनों में 38 हजार क्विंटल की आवक हुई थी।

सरकार के आदेशानुसार सरसों की खरीद प्रक्रिया वीरवार से शुरु कर दी है। पहले दिन जिले भर में 10 हजार मीट्रिक टन खरीद का अनुमान है, क्योंकि देर रात्रि तक खरीद प्रक्रिया जारी रही। जिसके चलते सभी मंडियों में खरीद का सही डॉटा उपलब्ध नहीं हो पाया है। मगर जैसे मंडियों में किसानों की भीड़ रही उससे अनुमान लगाया जा रहा है।

-नीरज त्यागी, जिला महाप्रबंधक हैफेड नारनौल।

सरकार के आदेशानुसार सरकारी खरीद आरंभ कर दी गई है। खरीद प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रहेगी। आगे कोई आदेश मिलेंगे तो आगे भी खरीद जारी रखी जाएगी। किसानों की भीड़ को देखते हुए चार टोकन बूथ बनाए गए हैं। ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
-संजय कुमार, सचिव मार्केट कमेटी मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed