फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mustard procurement did not start even on the third day

Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे दिन भी शुरू नहीं हुई सरसों की खरीद

Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mustard procurement did not start even on the third day
महेंद्रगढ़। इस बार मंडियों में सरसों खरीद के लिए मार्केट कमेटी की ओर से गांव वाइज शेड्यूल जारी नहीं किया जाएगा। कोई भी पंजीकृत किसान अपनी सुविधा के अनुसार मंडियों में अपनी उपज बिक्री कर सकता है। हालांकि तीसरे दिन भी क्षेत्र की तीनों ही मंडियों में जिम्मेदारों को किसानों का इंतजार करना पड़ा। महेंद्रगढ़ सतनाली व कनीना खंड के कुल 52553 किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत हैं। रबी सीजन 2023-24 में जिले के किसानों ने कुल 299137 एकड़ रकबे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन




तीनों ही मंडियों में नहीं हो रही निजी खरीद

महेंद्रगढ़ क्षेत्र की तीनों ही मंडियों में निजी खरीद भी नहीं हो पा रही है। इसका प्रमुख कारण व्यापारियों की ओर से 4800 रुपये प्रति क्विंटल से खरीद बताया जा रहा है। क्योंकि सरकार की ओर से सरसों का 5650 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसान को प्रति क्विंटल के हिसाब से 850 रुपये का नुकसान होगा, जिसके चलते क्षेत्र के किसान निजी खरीद में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में अभी तक हुई है करीब 30 प्रतिशत सरसों की थ्रेसिंग

क्षेत्र में इस समय किसान दिन-रात सरसों की थ्रेसिंग में जुटे हुए हैं। ऐसे में सरसों को सूखने के लिए भी दो-तीन दिन का समय चाहिए, जिसके कारण मंडियों में सरसों की उपज पहुंचने में अभी चार-पांच दिन की देरी हो सकती है। इस बार जिला में औसत पैदावार 12 से 15 मन ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार गांव वाइज शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। कोई भी किसान अपनी सुविधा के अनुसार नजदीक की मंडियों में जाकर उपज बिक्री कर सकता है। केवल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की उपज खरीदी जाएगी। किसानों से अपील है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए सरसों को सुखाकर एवं अच्छी तरह से साफ करके ही लाएं।


-कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।


तीसरे दिन भी रही सुनसानी
कनीना। वीरवार को तीसरे दिन भी कनीना अनाजमंडी में कोई भी किसान अपनी फसल बिक्री के लिए नहीं आया। मार्केट कमेटी की सचिव नकुल यादव ने बताया कि कनीना अनाजमंडी 25 एकड़ में बनी हुई है। इसमें 35 हजार क्विंटल अनाज एकत्रित करने की क्षमता है। क्षेत्र में अभी किसान सरसों की कढ़ाई कर रहे हैं। मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान कभी भी आकर अपनी फसल बिक्री कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed