{"_id":"6414bc8d56cad8d3a10ff134","slug":"mustard-is-not-reaching-the-mandis-due-to-harvesting-narnol-news-c-17-1-96311-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कटाई के चलते मंडियों में नहीं पहुंच रही सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कटाई के चलते मंडियों में नहीं पहुंच रही सरसों
Sat, 18 Mar 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सरसों कटाई के चलते मंडियों में अभी सरसों की आवक शुरु नहीं हो पाई है जिसके मंडियां अभी सुनसान पड़ी है। शुक्रवार को भी बारिश के चलते मंडियों में सरसों नहीं पहुंची। हालांकि बुधवार को नारनौल मंडी में एक ढेरी सरसों की पहुंची थी लेकिन उक्त अनाज का मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण नहीं होने के कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है।
जिले में सरसों कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। कटाई के बाद सरसों की थ्रेसिंग की जानी है। थ्रेसिंग के बाद ही किसान अपनी सरसों का मंडियों में लेकर पहुंचेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है सप्ताह से दस दिन बाद ही मंडियों में सरसों की आवक जोर पकड़ेगी। हालांकि कुछ किसान अपनी सरसों को बेचने के लिए पहुंचे थे, लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने के कारण किसानों की सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई।
हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद शुरु कर दी है। जिले की सभी मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मगर अभी मंडियों में सरसों की आवक शुरु नहीं हुई है।
विज्ञापन
-नीरज त्यागी, महाप्रबंधक, हैफेड, नारनौल।