{"_id":"6619a0d3aea90f8f4d0be644","slug":"mustard-and-wheat-will-not-be-procured-in-mahendragarh-and-satnali-today-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108782-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व सतनाली में आज सरसों व गेंहू की खरीद नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व सतनाली में आज सरसों व गेंहू की खरीद नहीं होगी
Sat, 13 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:97- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते गुरुग्राम के हैफड के
महेंद्रगढ़। मंडियों में जिम्मेदारों पिछले 13 दिनों से भी व्यवस्था नहीं बना पाए है। महेंद्रगढ़ मार्केट कमेटी की ओर से नोटिस जारी करते हुए बताया कि 13 अप्रैल को खराब मौसम व उठान को लेकर महेंद्रगढ़ व सतनाली में सरसों व गेंहू की खरीद बंद रहेगी।
पिछले 13 दिनों में पांच से छह बार मंडी के उठान व खराब मौसम के चलते खरीद का कार्य बंद कर दिया जा चुका है। हैफड ने सरसों की खरीद तीन दिन पहले ही बंद कर दी थी, लेकिन तीन से महेंद्रगढ़ व सतनाली में पूरा उठान नहीं कर सकी। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में कुल 56298 सरसों की खरीद की चुकी है, जबकि 17361 बैगों का उठान होना बाकी है। वहीं सतनाली में कुल 40191 क्विंटल सरसाें की खरीद की जा चुकी है। वहीं 11894 बैंगों का उठान शेष है।
वेयर हाउस ने तीन दिन पहले महेंद्रगढ़ व सतनाली में सरसों व गेंहू की खरीद शुरू की थी। वेयर हाउस ने महेंद्रगढ़ में सरसों की खरीद कुल 13931 क्विंटल खरीद व 13931 का उठान शेष है। सतनाली मंडी में सरसों की खरीद कुल 16615 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। 16615 बैगों का उठान शेष है। वहीं सतनाली अनाज मंडी में गेंहू की खरीद कुल 2713 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। जबकि 2713 बैगों का उठान शेष है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के हैफड के कमीशनर ने सतनाली, महेंद्रगढ़ कनीना अनाज मंडी का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने मार्केट सचिव को कहा किसानाें को किसी भी प्रकार की असुविधा न होना पाया। पानी की व्यवस्था, टैंट लगवाना, टोकन सिस्टम को सुचारू रूप ठीक रखे। हैफड व वेयर हाउस के अधिकारियों से कहा वे किसानों की एक-एक दाने को खरीदें व उठान को नियमित रूप से करते रहें।
13 को अगिहार, दौंगड़ा जाट, गोमली, गुढा, झाड़ली व झिंगावन गांवों की होगी सरसों खरीद
कनीना। सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मुल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। यह जानकारी देते हुए सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कनीना ने बताया कि 13 अप्रैल को अगिहार, दौंगड़ा जाट, गोमली, गुढा, झाड़ली व झिंगावन गांवों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि गेट पास कटवाने के लिए किसान आधार कार्ड अपने साथ लाएं। यदि कोई किसान बिना शेड्यूल के अपनी फसल मंडी में लाता है तो उसकी फसल खरीद नहीं की जाएगी।