फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mustard and wheat procurement continues in grain markets

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद जारी

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mustard and wheat procurement continues in grain markets
कनीना/सतनाली। कनीना की दोनों अनाज मंडियों में खरीद जारी है। जहां पुरानी अनाज मंडी में गेहूं तो नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो रही है। वेयरहाउस की मैनेजर आनंद यादव ने बताया कि अब तक 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गेहूं की आवक धीमी है। गेहूं की खरीद 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। संजीव कुमार हैफेड मैनेजर ने बताया कि सरसों की खरीद अब तक 15500 क्वींटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है। दिनोंदिन सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। पहले यह माना जा रहा था कि आवक कम होगी किंतु अब सरसों की आवक अधिक हो रही है तथा गेहूं की आवक कम हो गई है। सरसों की खरीद ने गेहूं की खरीद को पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन

सतनाली अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की खरीद जारी है। शुक्रवार को सरसों 190 क्विंटल खरीद की गई। जबकि अब तक 13706.5 क्विंटल खरीद की गई। 10165 क्विंटल का उठान किया गया। जबकि 3541 क्विंटल का उठान बाकी है। वहीं गेंहू अब तक 23288 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। उठान 16714 क्विंटल का हो चुका जबकि 6574 क्विंटल का उठान होना बाकी है। शुक्रवार को 45 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed