फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder of a minor in Delhi boils in Mahendragarh, the killer gets hanged

Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली में नाबालिग की हत्या से महेंद्रगढ़ में उबाल, हत्यारे को फांसी मिले

Tue, 30 May 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Murder of a minor in Delhi boils in Mahendragarh, the killer gets hanged
महेंद्रगढ़। देश की राजधानी दिल्ली में हुई दिलदहला देने वाली घटना के बाद सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाओं में उबाल है। अनेक संगठनों द्वारा आरोपी को बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग की है। दिल्ली की शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिक लड़की की निर्मम हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी बेरहमी से चाकू एवं पत्थर से वार कर नाबालिग को मौत के घाट उतार रहा है। सामाजिक संगठनों से जुड़ी अनेक युवतियों ने आरोपी को शीघ्र फांसी देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


देश की राजधानी में हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम। वायरल वीडियो में आरोपी की हैवानियत साफ झलक रही है। इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति न हो इसके लिए आरोपी को सरेआम फांसी पर लटकाया जाए। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर
विज्ञापन

बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है।
-रेखा यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता।
राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटना देश को शर्मशार करने वाली है। ऐसे अपराधियों को तो बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए जिससे इस प्रवृत्ति के लोगों को एक सबक मिले। जब तक कठोर दंड का भय नहीं होगा तब तक कभी निर्भया तो कभी अन्य बेटियों के साथ दरिंदगी होती रहेगी। इस तरह की वारदातों में शीघ्र ही फांसी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भारती यादव, छात्रा।
इस तरह की वारदातें पूरी मानव जाती के लिए कलंक हैं। आरोपी को शीघ्र बीच चौराहे पर पत्थरों से मौत की सजा दी जानी चाहिए। कब तक कभी निर्भया तो कभी श्रद्धा आदि बेटियों के साथ इस तरह की दरिंदगी होती रहेगी। क्या समाज में बेटी होना गुनाह है? लेकिन बेटियों को भी सावधानियां रखना जरूरी है।

-दीपाली, छात्रा
देश में लगातार इस तरह की घटनाओं के आंकड़ों में इजाफा होना बड़ा शर्मनाक एवं चिंता का विषय है। आखिर कब तक कभी निर्भया, श्रद्धा ऐसे दरिंदों का शिकार बनती रहेंगी। इस तरह की घटनाएं एक सभ्य समाज में कलंक हैं। आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। वहीं लड़कियों को भी शरारती तत्वों पर सावधानी से नजर रखकर परिजनों का सहयोग लेना चाहिए।
-निकिता, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed