फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder accused wife sent to jail, son remanded by police

हत्या की आरोपी पत्नी भेजी गई जेल, बेटे को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Murder accused wife sent to jail, son remanded by police
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने नांगतिहाड़ी निवासी राजेश की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी और बेटे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि निखिल को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नारायण सिंह निवासी नांगतिहाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके बेटे राजेश को उसकी पत्नी और बेटे निखिल परेशान करते थे। वीरवार को पोते ने मां प्रवीण के साथ मिलकर राजेश की हत्या कर दी। उसकी शिकायत पोते और पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत दर्ज की र्गई। पुलिस ने आरोपी निखिल और मां प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में निखिल ने बताया कि राजेश शराब का आदी था और शराब पीकर झगड़ा करता था। राजेश ने कुछ समय पहले कुछ जमीन बेच दी थी, जिसके रुपये उसने घर पर नहीं दिए। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पता लगाया कि राजस्थान में राजेश के खिलाफ करीब 2012 से घरेलू हिंसा का मामला भी चल रहा था। आरोपी निखिल और मां प्रवीण को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी निखिल को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed