फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   municipality, five years completed, development work

नपा के पांच वर्ष पूरे, अब नए दौर की होगी शुरुआत

Thu, 24 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
municipality, five years completed, development work
महेंद्रगढ़। बुधवार को नगरपालिका कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं। राज्यपाल ने इसके लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। शुक्रवार को एसडीएम नगरपालिका का चार्ज ले लेंगे। अब शहर में एक नये दौर ही शुरुआत होगी। शहर में पिछले पांच वर्षों से रुके विकास कार्य हो पाएंगे। नगरपालिका पार्षदों एवं चेयरमैन का किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जल्द ही शहर में कई सड़कों पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले पांच वर्ष शहर के लिए एक बुरा दौर था जो गुजर गया है। ऐसा दौर उन्होंने जिंदगी में नहीं देखा। अब प्रशासन के हाथ में चार्ज चला गया है। उम्मीद है कि पहले वाली दिक्कतें नहीं रहेंगी। शहर विकास की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगरपालिका सदन का बुधवार को अंतिम दिन था। प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने जून के प्रथम सप्ताह में ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिसूचना के अनुसार पालिका का कार्यकाल 23 जून को पूरा हो गया। शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार नगरपालिका का चार्ज ले लेंगे। उनका कार्यकाल नई शहरी सरकार के गठन तक जारी रहेगा। अभी नगरपालिका एवं नगर परिषद के चुनावों की आहट भी नहीं हैं। अगर कोरोना की तीसरी लहर आ गई तो उनका समय लंबा भी खींच सकता है। तब तक एसडीएम के हाथों में ही शहर की कमान रहेगी। क्षेत्रवासियों ने एसडीए से विकास की काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
327 सड़कों का प्रस्ताव पास
नपा सदन ने 327 सड़कों का प्रस्ताव पास किया हुआ है। कार्यवाहक रमेश बोहरा छह महीने के कार्यकाल में उक्त प्रस्ताव पारित तो कर दिए गए सड़कें नहीं बनवा पाए। छह माह में 833.11 लाख रुपये की लगभग 46 सड़कों के टेंडर किए हुए जिनमें मात्र सात आठ ही सड़कें बन पाई हैं। शेष 38 से 40 सड़कों का टेंडर अलॉट किए हुए हैं परंतु किसी कारण से बना नहीं रहे। अब एसडीएम दिनेश कुमार से उम्मीद है कि वो इन सड़कों को तीव्र गति से बनवाएंगे।
-------------------------------------------
वर्जन
पिछले पांच वर्षों में शहर की हालत खस्ता हो गई। शहर की जनता ने पार्षदों को जितनी उम्मीदों से वोट दिए थे, उस पर वो खरे नहीं उतर पाए। इस महेंद्रगढ़ का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा जो ऐसा हुआ। अब एसडीएम साहब चार्ज संभालेंगे। उनसे उम्मीद है कि वो शहर में विकास की गंगा बहाएंगे।
- नरेश चेयरमैन, व्यापारी नेता।
-----------------------------
पिछले पांच वर्षों में शहर का कोई विकास नहीं हुआ। महेंद्रगढ़ में मैंने आज तक ऐसा सदन नहीं देखा। इन्होंने शहर को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया। शहर की सड़कें टूटी हुई, नालियों की सफाई नहीं, स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। हमें एसडीएम से उम्मीद है कि वो शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
-विनोद कपूर, दुकानदार।
---------------------------
शहरी सरकार के पांच वर्ष शहर के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं रहे। ऐसे पार्षद एवं ऐसा प्रधान में मैंने जिंदगी में नहीं देखा। इन्होंने शहर को गर्त में धकेल दिया। ये शहर की मुख्य सड़कें भी नहीं बनाए पाए। अब एसडीएम के पास चार्ज चला जाएगा, वो शहर के रुके हुए विकास कार्यों पर फोकस करें, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
- नवीन तिवाड़ी।
----------------------------
महेंद्रगढ़ के लिए पांच वर्ष काफी बुरा रहा। ऐसा बुरा दौर मैंने पहले कभी नहीं देखा लेकिन यह दौर गुजर गया है। अब नए दौर की शुरुआत होगी। एसडीएम के हाथों में चार्ज चला जाएगा और शहर विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

-शिवशंकर अग्रवाल।
--------------------------
शुक्रवार को मैं नगरपालिका का चार्ज ले लूंगा। शहर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा। शहर के बाजारों की सड़कें बनवाना ही मेरी प्राथमिकता होगी। शहरवासियों को जो उम्मीदें हैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
-दिनेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed