फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal team removed hoardings from shops

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की टीम ने दुकानों से हटाए होर्डिंग्स

Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal team removed hoardings from shops
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शहर में लगे होर्डिंग हो हटाया गया। सर्वप्रथम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों के ऊपर व छतों पर लगे होर्डिंग को हटाया गया। अमर उजाला ने 21 नवंबर को शहर का कोई कोना नहीं छोड़ा, हर जगह अवैध होर्डिंग और पोस्टर को प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिका ने संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका के अधिकारियों ने वीरवार दोपहर दो बजे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शहर में लगे होर्डिंग को हटाने के आदेश दिए गए। नगर पालिका टीम ने होर्डिंग हटाने का अभियान नगर पालिका गेट से शुरू करते हुए नपा कार्यालय के पीछे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक के दुकानों के ऊपर व छतों पर लगे होर्डिंग को हटाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, पंपलेट, बैनर अटा पड़ा है। जहां नजर जाए वहां होर्डिंग्स की भरमार है। बिजली के पोल पर शुभकामनाओं के होर्डिंग्स टांग दिए। त्योहारी सीजन में पूरा शहर 50 हजार से अधिक अवैध होर्डिंग्स से अट गया है। अवैध तरीके से जहां-तहां लगी होर्डिंग्स व पंफलेट से शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर क्लर्क अनिल, दरोगा रिंकू सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

नगरपालिका की ओर से शहर में विभिन्न् स्थानों पर लगे होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के जिन स्थानों पर होर्डिंग व पंफलेट लगे है। उन्हें हटाया जा रहा है। प्रथम चरण में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों पर लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----प्रंशात, सचिव, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed