{"_id":"69668ebd723d17956206abcc","slug":"municipal-meeting-on-20th-8-proposals-expected-to-be-approved-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123238-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा की बैठक 20 को, 8 प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा की बैठक 20 को, 8 प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद
Tue, 13 Jan 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की बैठक 20 जनवरी को होगी। इसमें 8 मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्षदों की सहमति पर मुद्दों पर मुहर लगाई जाएगी।
बैठक में देवीलाल पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने और मूर्ति स्थापना पर चर्चा होगी। माजरा चुंगी को रेजांगला चौक का नाम दिया जाएगा। किसी अन्य चौक व चौराहे को महाराजा अजमीढ़ चौक का नाम दिए जाने के लिए पार्षदों से सुझाव मांगे जाएंगे। शहर की पुरानी कचहरी पार्किंग स्थल पर वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय किया जाएगा।
गर्त वर्ष 15 अगस्त व दीपावली सजावट खर्च की आदायगी की जाएगी और इस साल 26 जनवरी व 15 अगस्त के खर्च की तैयारी की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका की दुकानों पर बने चौबारों का भी नियमितिकरण किया जाएगा और नपा के फुटकर खर्चों की अदायगी की जाएगी। इसके अलावा पार्षदों के सुझाव व प्रधान की ओर से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
नगरपालिका के प्रधान ने बताया कि 15 पार्षदों व दो मनोनित पार्षदों को बैठक की एजेंडों की कापी भेजकर सूचना दे दी गई है। 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे नपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस आम बैठक में शहर के अन्य विकास कार्याें पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।