फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal elections: More than 15 hundred claims and objections came for voter list

निकाय चुनाव: मतदाता सूची के लिए आए 15 सौ से अधिक दावे व आपत्तियां

Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: More than 15 hundred claims and objections came for voter list
निकाय चुनावों की तिथि निर्धारित होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों के लिए प्रशासन द्वारा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर शहरवासियों से 28 फरवरी तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए नगर परिषद नारनौल में विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड वाइज 11 काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों के माध्यम से विभिन्न वार्डों से मतदाता सूची के लिए 1057 दावे व 541 आपत्तियां दर्ज करवाई गई है। शहरवासियों द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्तियां व दावों का निपटरा रिवाइजिंग अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार 7 मार्च तक करेंगे। अगर कोई व्यक्ति एसडीएम के फैसले से संतुष्ट नहीं होता है तो वह 10 मार्च तक अपनी अपील डीसी कार्यालय में कर सकता है जिनका डीसी द्वारा 14 मार्च तक निपटान किया जाएगा। इसके बाद 24 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार नगर परिषद नारनौल की सभी 31 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। इस बार शहर में 9 गांवों को मिलाकर नगर परिषद का क्षेत्र का दायरा बढ़ाया गया है। जिसके चलते अब नगर परिषद क्षेत्र में 25 से 31 वार्ड हो गए है। इन 31 वार्डों में कुल 72 हजार के करीब मतदाता हो गए है जोकि शहर की सरकार बनाने में अपने कीमती मत का प्रयोग करेंगे। इस बार भी शहर की बागडोर महिला के हाथ होगी अर्थात नगर परिषद की प्रधान एक महिला होगी, क्योंकि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा गत अक्तूबर माह में प्रधान पद के लिए ड्रा निकाला गया था। जिसमें नारनौल नगर परिषद हेतु सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

दावे व आपत्ति के लिए नगर परिषद में लगाए थे 11 काउंटर
नगर परिषद मेें वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के लिए काउंटर टेबल 1, वार्ड नंबर 4, 5 व 6 के लिए काउंटर टेबल 2, वार्ड नंबर 7, 8 व 9 के लिए काउंटर टेबल 3, वार्ड नंबर 10, 11 व 12 के लिए काउंटर टेबल 4 तथा वार्ड नंबर 13, 14 व 15 के लिए काउंटर टेबल 5, वार्ड नंबर 16, 17 व 18 के लिए काउंटर टेबल 6, वार्ड नंबर 19, 20 व 21 के लिए काउंटर टेबल 7, वार्ड नंबर 22, 23 व 24 के लिए काउंटर टेबल 8, वार्ड नंबर 25, 26 व 27 के लिए काउंटर टेबल 9, वार्ड नंबर 28 व 29 के लिए काउंटर टेबल 10 तथा वार्ड नंबर 30 व 31 के लिए काउंटर टेबल 11 दावे व आपत्तियों के लिए निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो पालिका व एक परिषद के होने है चुनाव
जिले में वैसे तो चार पालिका व एक परिषद है। इनमें अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना व नांगल चौधरी पालिका तथा नारनौल नगर परिषद शामिल है। निकाय चुनाव केवल नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ पालिका व नारनौल परिषद के ही होंगे, क्योंकि कनीना व अटेली नगर पालिका का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। इस प्रकार दो पालिका व एक नगर परिषद में चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन जारी कर शहरवासियों से दावे व आपत्ति मांगे गए थे। 1500 के करीब लोगों ने अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवाई है। जिनका रिवाइजिंग अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक एसडीएम मनोज कुमार द्वारा निपटारा किया जाएगा।
-सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed