फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal elections... Ateli and Kanina voting was peaceful

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका चुनाव... अटेली और कनीना शांतिपूर्ण हुआ मतदान

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections... Ateli and Kanina voting was peaceful
फोटो नंबर-15अटेली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी डॉ विवेक भारती। - फोटो : बबीना चौकी के भवन में लगा बोर्ड।
अटेली/कनीना। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के चलते अटेली और कनीना नगर पालिका में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती दिनभर अटेली व कनीना के मतदान केंद्रों के दौरे पर रहे। मतदान का जायजा लेते रहे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी पूरे दिन मतदान केंद्रों के निरीक्षण करती रहीं। सभी जगह पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


डीसी पहले मतदान का जायजा लेने के लिए अटेली के मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था। उपायुक्त कनीना पहुंचे। वहां भी उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जिला की दोनों नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कनीना के एसडीएम व आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह तथा नारनौल के एसडीएम व अटेली के आरओ रमित यादव और नगराधीश मंजीत कुमार भी मौजूद थे। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के दिशा निर्देशन पर अटेली तथा कनीना के सभी मतदान केंद्रों पर जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से दिव्यांगजनों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर रेडक्रॉस के वालंटियर व्हीलचेयर के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed