फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal council sanitation workers staged a hunger strike over their demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने किया क्रमिक अनशन

Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal council sanitation workers staged a hunger strike over their demands
फोटो नंबर-17मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे नप सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के 10 सफाई कर्मचारी क्रमिक अनशन पर रहे। अनशन पर बैठे कर्मचारियों में जोगिंदर सिंह, राजू दरोगा, रमेश जड़िया, सुनील, संजय कुमार, सावित्री देवी, उषा देवी, नीलम देवी, रेखा देवी व कृष्णा देव शामिल रहीं।
दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों के धरने पर नगर परिषद के उप प्रधान संजय यादव, पार्षद मोहनलाल शर्मा, पार्षद कपिल यादव, पार्षद अजय सिंगल, पार्षद राजेंद्र सैनी व सुमेर कांड ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को साथ लेकर नगर परिषद ईओ दीपक गोयल से वार्ता की। इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस वार्ता के दौरान उनकी सभी मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं भत्ते सहित अन्य मांगों के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके चलते फिलहाल काम छोड़ हड़ताल खत्म कर दी गई है। वार्ता में जिला प्रधान राहुल सरवान, राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सहेलियां, सचिव महावीर प्रसाद, भूपेंद्र दरोगा, राजू दरोगा, रमेश जड़िया, भीम सिंह, निरंजन लाल व मनोज देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed