फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal council runs enncroachment drive for four hours

नगर पालिका ने चलाया चार घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 06 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal council runs enncroachment drive for four hours
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बोर्ड को उखाडते हुए नपा कर्मचारी - फोटो : Narnol
नगरपालिका ने वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चार घंटे चले इस अभियान के दौरान नपा टीम ने दुकानदारों का बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। टीम ने पांच किलो पॉलिथीन भी जब्त की। यह अभियान नपा जेई शाहरुख खान के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ लिपिक सुरेंद्र, सफाई दरोगा राजेंद्र, हरि तथा अन्य सफाई कर्मचारी थे। पूरे अतिक्रमण अभियान की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नगरपालिका की टीम ने दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नपा टीम ने अपने कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सब्जी मंडी, गांधी मार्केट, परशुराम चौक, परशुराम भवन, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क, आंबेडकर चौक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आदि बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम का देखकर हड़कंप मच गया। टीम को देखकर दुकानदारों ने अपना-अपना सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया। इसके अलावा रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ी लेकर इधर-उधर निकल गए। इस दौरान टीम ने बाहर रखे डिस्पले बोर्ड, बेंच, मेज, कैरेट तथा अन्य सामान जब्त कर लिया। टीम ने लगभग दो ट्रैक्टर सामान का जब्त किया है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी है कि अतिक्रमण करने वाले को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अगर समझाने के बाद भी नहीं मानते हैं तो नपा की सिफारिश पर एसडीएम ऑफिस से 133 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आज होगी रेहड़ी चालकों पर कार्रवाई
नपा जेई शाहरुख खान ने बताया कि वीरवार को चलाए अभियान के दौरान रेहड़ी चालकों को हिदायत दी जा चुकी है। शुक्रवार को उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा चौक, चिंकारा कैंटीन, आईटीआई रोड, बस स्टैंड तथा हुड्डा पार्क के पास रेहड़ी तथा पटरी नहीं लगाने दी जाएगी। नपा ने उनके लिए आंबेडकर चौक से ऑटो मार्केट तक तथा ऑटो मार्केट से देवीलाल पार्क तक स्थान निर्धारित कर रखा है। अगर शुक्रवार को उन्होंने उपरोक्त स्थान पर रेहड़ी लगाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के लिए गठित की जाएगी टीम
नपा जेई ने बताया कि नपा ने अब शहर को अतिक्रमण एवं पॉलिथीन मुक्त करने का निर्णय किया है। अब प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि अभी नपा में सचिव का पद खाली है। सचिव आने के बाद अतिक्रमण हटवाने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई जाएगी, वो टीम पूरे दिन बाजार में केवल अतिक्रमण की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला की तर्ज पर होगा स्थायी समाधान
नगरपालिका प्रति वर्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है, लेकिन उनके इस अभियान का ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा। अभियान खत्म होने के चार-पांच दिन बाद दुकानदार दोबारा से अपना सामान सड़कों पर रख लेते हैं। अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नपा को स्थायी समाधान की आवश्यकता है। यह समाधान अंबाला नगरनिगम की तरह किया जा सकता है। नपा को अंबाला की तर्ज पर पूरे शहर में दोनों ओर पीले पेंट की पट्टी लगाकर सीमा निर्धारित करनी होगी। साथ ही एक वाट्सएप नंबर भी जारी करना होगा। अगर दुकानदार पीली पट्टी से बाहर सामान रखता है तो कोई भी व्यक्ति या दुुकानदार उसकी फोटो नपा के जारी किए वाट्सएप नंबर पर भेज सकता है। नपा तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका चालान कर सकती है।

नपा की टीम दो दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। वीरवार को दो ट्रैक्टर ट्राली सामान भी जब्त किया है। रेहड़ी चालकों को हिदायत दे दी गई है। अगर नो-वेंडिंग जोन में रेहड़ियां खड़ी मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -शाहरुख खान, जेई, नपा महेंद्रगढ़।

  अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदार को दुकान शिफ्ट करने के लिए कहता नपा जेई शाहरूख खान

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदार को दुकान शिफ्ट करने के लिए कहता नपा जेई शाहरूख खान- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed