{"_id":"6a021144bc0504324f0d05eb","slug":"municipal-council-accused-of-closing-complaints-without-resolution-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139803-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद पर लगे बिना समाधान शिकायत को बंद करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद पर लगे बिना समाधान शिकायत को बंद करने के आरोप
विज्ञापन
फोटो नंबर-42 शिकायत दिखाकर जानकारी देते अतिम पांडे।
नारनौल। शहर के मोहल्ला देवस्थान निवासी अमित पांडे ने नगर परिषद नारनौल के अधिकारियों पर सीएम विंडो शिकायत के निवारण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत को बिना समाधान के बंद करने का प्रयास किया गया जबकि वह स्वयं कार्रवाई से असंतुष्ट थे।
अमित पांडे ने बताया कि उन्होंने 20 अगस्त 2024 को सीएम विंडो पर शिकायत संख्या CMOFF/N/2024/088262 दर्ज करवाई थी। शिकायत में कोरियावास रोड पर नहर के आगे अधूरी छोड़ी गई सड़क का मामला उठाया गया था।
उनका आरोप है कि लगभग पौने दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने शिकायत को बंद करवाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि 10 मार्च को नगर परिषद कार्यालय में कई शिकायतकर्ताओं को बुलाया गया था। वहां लोगों से यह कहकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे कि उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। अमित ने हस्ताक्षर करते समय स्पष्ट रूप से लिख दिया था कि वह शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट नहीं हैं और मामला लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन
इसके बावजूद नगर परिषद अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को संतुष्ट दर्शाते हुए शिकायत को दफ्तर दाखिल करने की सिफारिश कर दी गई।
मामला जब चंडीगढ़ स्थित उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने रिपोर्ट में विरोधाभास पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांग लिया। अधिकारियों ने पूछा कि जब शिकायतकर्ता स्वयं असंतुष्ट है तो उसे संतुष्ट दिखाकर शिकायत बंद करने की अनुशंसा कैसे की गई।
वर्जन:
सड़क निर्माण को लेकर सीएम विंंडो में व्यक्ति की ओर से जो दर्ज करवाई गई हैं वह समस्या नहीं मांग है। यह मामला काफी वर्ष पुराना है और इसमें कालोनी वालों के एतराज के कारण सड़क निर्माण नहीं हुआ। अगर सड़क निर्माण करवाना चाहते हैं तो पार्षद के माध्यम से प्रस्ताव पास करवा ले जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू दी जाएगी।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल