{"_id":"65f7456453d53580e50682f4","slug":"municipal-corporation-employees-removed-hoardings-from-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108190-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा कर्मचारियों ने शहर से उतारे होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा कर्मचारियों ने शहर से उतारे होर्डिंग
Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगते ही नगर पालिका सख्त हो गया है। नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर से राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर और अन्य प्रचार सामग्री को हटवाया।
नगर पालिका जेई मनोज कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, आवास से राजनीतिक दलों व अन्य प्रकार के होर्डिंग को हटवाया गया है। शहर के भगवान परशुराम चौक, सतनाली चौक, बालाजी चौक, राव तुलाराम चौक, मसानी चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, एसडीएम आवास सहित अन्य स्थानों से बैनर हटवाया गया। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय में लगाए गए सरकारी कैलेंडर को भी हटवाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बैनर या होर्डिंग लगाता हुआ पाया या उल्लंघन करेगा, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।