फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   municipal commitee,workers agitation for demands,civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

हड़ताल खत्म, कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे

Fri, 30 Aug 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,workers agitation for demands,civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
रावका मोहल्ले के सरकारी स्कूल के पास गंदगी का लगा ढेर। - फोटो : Narnol
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार की शाम समाप्त हो गई। सीएम के शनिवार के कार्यक्रम को देखते हुए सफाई कर्मचारी शाम से ही सफाई कार्य में जुट गए हैं। जेसीबी, टैक्टर-ट्रॉली व डंपर प्लेसर की मदद से कूड़े को हटाया जा रहा है। नप पहले सीएम के रूट की सफाई में जुट गया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव नरेश कुमार ने बताया कि सरकार ने संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर शाम करीब पांच बजे हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी शहर के प्रमुख जगहों की सफाई में इसके बाद से ही जुट गए हैं। सुबह नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नप के सफाई कर्मचारी व फायर बिग्रेड के कर्मचारी शुक्रवार को धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लाल, राजेंद्र, दीपचंद, करतार, प्रताप, भीम, निरंजन, रमाकांत, जसवंत, सुभाष, निर्मला, संतोष, सविता, मनोज, योगेरा, राजेश के अलावा सभी सफाई कर्मचारी मौजूद थे। दूसरी ओर नप के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जमालपुर, नागरिक अस्पताल, रावका मोहल्ला, मिश्रवाड़ा, मेन बाजार, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड व बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नप क्षेत्र में रोजाना करीब 40 टन कूड़े का निस्तारण होता है। चार दिन की हड़ताल से शहर के कूड़ेदान भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed