{"_id":"5dc9a7428ebc3e5b627516ce","slug":"municipal-commitee-work-not-progress-narnol-news-rtk527109761","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी नपा तो बनी लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी नपा तो बनी लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन
नागंल चौधरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बता दें कि करीब चार साल पहले नांगल चौधरी को नगरपालिका दर्जा मिला था। जो कि अपना एक कार्यकाल पूरा करने को है। जिससे कस्बावासियों में उम्मीद जगी थी कि शायद अब नांगल चौधरी में भी अन्य बड़े शहरों की तरह सभी मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेगी। लेकिन, आज भी हालात वहीं है। लोग छोटी-छोटी आम सुविधाओं के लिए खासे परेशान हो रहे है। दुकानदारों और राहगीरों को सार्वजनिक शौचालय जैसी अन्य कई सुविधाएं नहीं होने के कारण काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। नांगल चौधरी में सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाए गए है।
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र 90 गांव व 86 ढ़ाणियां आती है। जिस कारण से हजारों लोग रोजाना नांगल चौधरी से होते हुए अन्य जगहों पर आवागमन करते हैं। जिस कारण से आसपास के गांवों का मुख्य बिंदु नांगल चौधरी बना हुआ है। नगरपालिका बनने के बाद नांगल चौधरी नगर पालिका विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूल भी कर रही है। करीब दो साल पहले नगरपालिका ने लाखों रुपये की लागत के कुछ टायलेट रखवाये थे। ताकि आम लागों को सुविधा मिल सकें। लेकिन, दो साल से बंद पड़े है।
जर्जर रोड और जाम बना आफत
नांगल चौधरी क्षेत्र में स्टोन क्रशरों से पत्थरों से भरे सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड डंपर रोजाना नांगल चौधरी के बाजारों में से गुजरते है। जिस कारण रोजाना जाम लगा रहता है। वहीं कई बार तो ये जाम एक से दो घंटे तक लग जाता है। जिस कारण से सडक़ मार्ग से जाम के दौरान पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। निजामपुर रोड, नारनौल रोड व कोटपूतली रोड जर्जर बनी हुई है। रोड पर जगह-जगह गड्डे बने हुए है। जिस पर कोई भी हादसा घटित हो सकता है।
विज्ञापन
अतिक्रमण बनी समस्या
कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए पीडब्लूडी विभाग ने फुटपाथ बनाए थे। जिसके बाद नगरपालिका बनने के बाद गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया गया था। साथ ही दोबारा से टाइल लगवाकर राहगीरों के आने-जाने के लिए फुटपाथ बनाया गया था। फुटपाथों पर सब्जी बेचने वालों व अन्य सामान की बिक्री करने वालों ने कब्जा कर लिया है।
उड़ती धूल बनी बीमारी
कस्बे के सबसे व्यस्त सडक़ मार्ग नारनौल रोड, कोटपूतली रोड व निजामपुर रोड पर से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। रोड जर्जर होने के कारण सारे दिन धूल के गुब्बार उड़ते रहते है। जिस कारण से दुकानदारों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।
नहीं लगी हैं स्ट्रीट लाइटें
बाजारों में रात होने के बाद बिल्कुल अंधेरा छाया रहता है। जिस कारण से चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं पहले भी अंधेरे में कई चोरी की वारदात हो चुकी है। नगर पालिका द्वारा विभिन्न प्रकार के टैक्स लेने के बाद भी नांगल चौधरी के बाजारों में अभी तक स्ट्रीट लाइट का प्रबंध तक नहीं किया गया है।
स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। शहर में जरूरत के अनुसार पब्लिक टायलेट उपलब्ध है। यदि जरुरत हुई तो और बनवाएं जाएंगे। नपा शहर के विकास के लिए योजनाएं बना रहा है। जल्द ही लोगों को विकास कार्य दिखाई देगा।
- प्रदीप कुमार, सचिव, नपा