फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal commissioner should take cognizance of himself to improve the condition of the bad roads of the city: Yadav Sabha

नगर आयुक्त शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने का स्वयं लें संज्ञान : यादव सभा

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner should take cognizance of himself to improve the condition of the bad roads of the city: Yadav Sabha
यादव धर्मशाला में बैठक करते यादव सभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Narnol
यादव सभा के मुख्य सभागार में रविवार को हुई बैठक में सभा कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर आयुक्त से स्वयं संज्ञान लेकर शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि सभा द्वारा जिला प्रशासन एवं सरकार से बार-बार बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन एवं सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पिछले छह माह से कोरे आश्वासन देकर सड़कों के टेंडर छोड़ने एवं जल्दी ही कार्य शुरू करने के वादे कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। डीएमसी जिला नगर आयुक्त जेके आभीर स्वयं संज्ञान लेकर बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएं। नपा महेंद्रगढ़ ने तो पांच साल शहर महेंद्रगढ़ को बदतर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने बैठक को संबोधित किया। सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की बैठक की कार्रवाई शुरू करने से पहले शहीद उधम सिंह की 123वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गत माह के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों एवं क्षेत्र के लोगों के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा यादव सभा अपनी कार्यशैली के प्रति सजग एवं सावधान है अपने इरादों के प्रति समर्पण भाव से दायित्वों को निर्वहन कर रही है। समाज में व्याप्त कुर्तियों को मिटाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सम सामयिक विषय पर आवाज उठाने का कार्य करके उनके सफल होने तक संघर्ष करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
सभा में सहयोग के लिए योगदान देने वालों का आभार व्यक्त किया गया। पुस्तकालय भवन की छातों पर पीओपी कराने तथा खिड़की दरवाजे लगवाने, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लोगों से जागरूक रहने की अपील, नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए उपायुक्त एवं सीएमओ से शीघ्र कार्रवाई की मांग के प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में सभा के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद डीपीई, सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, सचिव रोहताश सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू जगदीश प्रसाद, सह सचिव जगदेव सिंह, श्रीचंद प्रवक्ता, कप्तान चंदगीराम, बलवंत बोहरा, हेड मास्टर ओमप्रकाश, प्राचार्य विजयपाल, बाबू मलखान सिंह, लाल सिंह बोहरा, सूबेदार रघुवीर सिंह, मास्टर लक्ष्मीनारायण बालरोड़िया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed