फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mundiyakheda's sarpanch candidate told threat to life

मुंडियाखेड़ा के सरपंच पद उम्मीदवार ने बताया जान को खतरा

Tue, 01 Nov 2022 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mundiyakheda's sarpanch candidate told threat to life
नारनौल। मुंडियाखेड़ा गांव के सरपंच पद के उम्मीदवार महेंद्र सिंह उर्फ पवन मास्टर ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्रगढ़ और एसपी नारनौल कार्यालय के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

महेंद्र उर्फ पवन मास्टर ने ज्ञापन में कहा कि उनको और उनके परिवार को पंचायत चुनाव में विरोधी पक्ष से जान का खतरा है। तीन दिन पूर्व भी उनके गांव में हुए जिला पार्षद चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर लड़ाई झगड़ा हुआ था। विरोधी पार्टी ने सरपंची के चुनाव में उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए उन्होंने पहले भी एक ज्ञापन राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकूला को भेजा था। उनके बाद डीसी और एसपी नारनौल को राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से एक पत्र जिला के दोनों अधिकारियों को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने चुनाव के दौरान घोषित अति संवेदनशील गांव मुंडियाखेड़ा में बुधवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में उनकी तथा उनके परिवार की सुरक्षा करने की मांग के साथ पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं पंचायत चुनाव में गांव मुंडियाखेडा में विशेष पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बल तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed