फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP laid the foundation stone for the reconstruction work of canals at a cost of crores

सांसद ने करोड़ों की लागत से नहरों के पुनर्निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP laid the foundation stone for the reconstruction work of canals at a cost of crores
सतनाली बास माईनर का शिलान्यास करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह---संवाद - फोटो : Narnol
सतनाली। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य पर चल रही है। दक्षिण हरियाणा के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी दिलवाना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। नहरी तंत्र मजबूत होगा तो इसका सीधा लाभ कृषि क्षेत्र को मिलेगा। ये बातें भिवानी- महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने सतनाली क्षेत्र में माइनर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नहरी पानी की उपलब्धता से किसान अपनी खेती और उपज के प्रति आश्वस्त रहता है। उनका शुरू से यही प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक किसानों को नहरी पानी सिंचाई के लिए मिले और वे भरपूर फसल पैदा कर देश की तरक्की में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

वीरवार को सतनाली क्षेत्र में एक करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बास डिस्ट्रीब्यूटरी, एक करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से ढाणा माइनर व 94 लाख साठ हजार रुपये की लागत से सुरहेती माइनर के पुनर्निर्माण का भी शुभारंभ किया। धनासरी माइनर के निर्माण कार्य पर 85 लाख 78 हजार रुपये तथा बधवाना माइनर के निर्माण पर 84 लाख दो हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन पांचों नहरों पर करीब सात करोड़ की धनराशि खर्च होगी। बधवाना और धनासरी माइनर के पुनर्निर्माण से नहरों में पानी की क्षमता बढ़ेगी और गांव पालड़ी, बालरोड, बधवाना, कादमा व धनासरी के किसानों को लाभ होगा। नहरी पानी के लिए वे और नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास कर रहे हैं। कम पानी में अधिक पैदावार लेने के लिए किसान अपने खेत में सामुदायिक टैंक बनाकर ड्रिप सिस्टम, सूक्ष्म सिंचाई पद्घति का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसी स्कीमों पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्रगढ़ कैनाल डिवीजन के अधीक्षक अभियंता राजेश खत्री, केंद्रिय सहकारी बैंक भिवानी के चेयरमैन सुधीर चांदवास, कार्यकारी अभियंता आनंद श्योराण, जेई देवेंद्र सिंह, समाजसेवी अशोक कादमा,सुखबीर, संदीप सिंह, सोहन पहलवान, मंजीत, राहुल, अनील धनखंड बास, निवर्तमान सरपंच सुरेश धनासरी, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोपालवास, पूर्व सरपंच रणबीर कादमा, राजेश इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed