फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mp dhrambir

सांसद धर्मबीर ने कोरोना को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Fri, 07 May 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
mp dhrambir
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को न तो समय पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल रही है और न ही वेंटिलेटर की व्यवस्था है। प्रदेश का पूरा स्वास्थ्य विभाग चरमरा गया है और व्यवस्था फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी में अपने और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए वेंटिलेटर चालू नहीं किए जाने पर दु:ख जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जाए और सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से तीनों जिलों में 11 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए थे। इनमें पांच भिवानी, दो चरखी दादरी, एक महेंद्रगढ़, एक कनीना और दो नारनौल में उपलब्ध करवाए थे। परंतु अभी तक वे पूर्ण रूप से चालू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। शहरों और गांवों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गांवों के अंदर लगभग हर तीसरे घर में बुखार एवं खांसी, जुखाम से लोग पीड़ित हैं। अगर सभी की टेस्टिंग की जाए तो कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा और भी ज्यादा चौंकाने वाला होगा। उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा गंभीर होने पर ही लोग अपने परिजनों को अस्पताल में लेकर आ रहे हैं। परंतु अस्पतालों का आलम यह है कि गंभीर मरीजों को भी न तो समय पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल रही है और न ही वेंटिलेटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed