फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP conveys message of cleanliness in Narnaul, listens to the grievances of the elderly.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सांसद ने दिया स्वच्छता का संदेश, बुजुर्गों की सुनीं समस्याएं

Sun, 14 Jun 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
MP conveys message of cleanliness in Narnaul, listens to the grievances of the elderly.
फोटो 1पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक ओम
नारनौल। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

सांसद ने पार्क में पौधरोपण भी किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पार्क में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं ने पार्क में छाया के लिए एक छतरी लगाने की मांग रखी, जिस पर सांसद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री में पिछले 12 वर्षों में देश ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12.11 करोड़ से अधिक घरेलू शौचालय बनाए गए जिससे 2019 में भारत को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया गया। आज देश के 4,692 शहर पूरी तरह ओडीएफ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले जहां शहरों में केवल 16 प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण होता था, अब यह बढ़कर 82 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ठोस कचरा प्रबंधन क्षमता भी 17 प्रतिशत से बढ़कर 77 प्रतिशत हो चुकी है। इस दौरान 1,138 से अधिक पुराने डंपसाइटों का उपचार कर 7,646 एकड़ भूमि को उपयोगी बनाया गया है।

सांसद ने नमामि गंगे योजना का भी जिक्र किया और बताया कि 43,030 करोड़ रुपये की 524 परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इसके चलते गंगा में गिरने वाले औद्योगिक अपशिष्ट में भारी कमी आई है। अंत में उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed