फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP Chaudhary Dharambir conducted public dialogue program in three villages

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद चौधरी धर्मबीर ने तीन गांवों में किया जनसंवाद कार्यक्रम

Sat, 04 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
MP Chaudhary Dharambir conducted public dialogue program in three villages
गांव जोनावास में ग्रामीणों को संबो​धित करते सांसद चौधरी धर्मबीर।
महेंद्रगढ़। हरियाणा उदय के तहत शनिवार को सांसद सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जाटवास, जोनावास व खातीवास में जन संवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनी व सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नहरों का नवीनीकरण करके प्रदेश के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पीने के पानी के लिए 2024 तक हर घर में स्वच्छ पानी के लिए 70 लीटर तक पानी दिया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें अधिकतर गांवों व शहरों में इस कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। जिस परिवार की 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय है उसे 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। प्रदेश का 60 प्रतिशत व्यक्ति आयुष्मान व चिरायु योजनाओं का लाभ ले रहा हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अब आबादी के आधार पर प्रति व्यक्ति वार्षिक दो हजार रुपये के हिसाब से पंचायत के विकास के लिए बजट दिया जाता है। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार मदन लाल शर्मा, बीडीपीओ निशा तंवर, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ प्रदीप यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, जिला पार्षद वच्चनाई नाथ, नवीन शर्मा, सुंडाराम ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप मालडा, एडवोकेट ललित, पवन खेरवाल, सरपंच जाटवास राजकुमार, सरपंच जोनावास जोगेंद्र, सरपंच खातीवास मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed