फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP and MLA will not enter the village

Mahendragarh-Narnaul News: गांव में नहीं घुसेंगे सांसद और विधायक

Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP and MLA will not enter the village
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रशरों के विरोध में रविवार को धोलेड़ा की पंडितों की धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में फैसला किया गया कि जब तक सरकार व प्रशासन यहां से क्रशर बंद नहीं करते, तब तक सरकार के किसी नुमाइंदे सांसद और विधायक के गांव में आने पर बहिष्कार किया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता इंजीनियर तेजपाल ने की। उन्होंने लोगों से सरकार के नुमाइंदे के आने पर बहिष्कार का आह्वान किया, जिसका लोगों ने समर्थन किया। इस दौरान लोगों ने काली पट्टी सिर पर बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन



इंजीनियर तेजपाल ने कहा कि क्रशर संचालकों से मिलीभगत करके प्रशासन व सरकार इनको बंद नहीं करवा रहा। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना भी नहीं की जा रही। इस कारण यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है। कहा कि यहां के ग्रामीण रोजाना घुट-घुट कर मरने को मजबूर हैं। इस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि सरकार व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा तथा कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। महापंचायत में बड़े आक्रामक आंदोलन की रूपरेखा के तहत लड़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन क्रशरों की उड़ती धूल से भारी पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। आसपास के गांवों में बहुत लोग टीबी, दमा, अस्थमा, सिलिकोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों के मरीज हो रहे हैं। लोग बीमारी का जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन स्टोन क्रशरों की धूल सारे दिन उड़ती रहती है। नए स्टोन क्रशरों को एनओसी मिलना भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंजीनियर तेजपाल यादव ने स्टोन क्रशरों व पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन पर बरसते हुए कहा कि जब इस देश में एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अमल ही नहीं हो रहा है तो आमजन के हक व अधिकार की बात तो बहुत दूर रह जाती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समय रहते अगर इन आदेशों पर अमल नहीं किया गया तो बहुत भारी खामियाजा हरियाणा सरकार को चुकाना पड़ेगा। हरियाणा सरकार के खिलाफ में जिला प्रशासन के खिलाफ में बहुत बड़ा आंदोलन नारनौल की सड़कों पर खड़ा किया जाएगा, जिसकी चरणबद्ध रणनीति के तहत गांव-गांव में महापंचायत आयोजित की जा रही हैं। इंजीनियर तेजपाल यादव ने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों के लिए काल बन चुकी है। पहले तो अग्निवीर योजना लाकर यहां के नौजवानों से सेना में सैनिक बनने का एक स्थायी रोजगार छीनकर उनके पेट पर लात मारने का काम किया। अब उन्हीं के सामने खेत-खेत में स्टोन क्रशरों को खड़ा करके उन्हीं नौजवानों को बीमारियां दी जा रही हैं। इस मौके पर जगमाल पूर्व सरपंच, अशोक कैप्टन, लालाराम एक्स पंच, राजेंद्र कैप्टन, राजवीर नंबरदार, छोटे लाल हेडमास्टर, रामबिलास, रवींद्र नंबरदार, प्रताप कंडक्टर, रंगलाल सूबेदार, लालाराम सूबेदार, अमीलाल हवलदार, मनोज पंच, कृष्ण, रंगलाल पंच, लालाराम पटवारी, अतर सिंह हवलदार, बनी सिंह, रामौतार, कृष्ण सूबेदार, शिवलाल, सत्यवान, होशियार सिंह उपस्थित रहे।




पहले कई बार लग चुका है जुर्माना



लोगों ने कहा कि इंजीनियर तेजपाल यादव पिछले छह साल से स्टोन क्रशरों और पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें वह एनजीटी सुप्रीम कोर्ट से दो-दो बार महेंद्रगढ़ जिले के 72 अवैध स्टोन क्रशरों को बंद कराने का आदेश करा चुके हैं, जिसमें काफी क्रशरों की एनओसी भी रद्द हुई और साथ ही जिले के सभी क्रशरों पर न्यूनतम 70 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed