फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Motor operator along with sweeper was lowered into manhole, both died; JE suspended

Mahendragarh-Narnaul News: सफाईकर्मी के साथ मोटर ऑपरेटर को मैनहोल में उतारा, दोनों की मौत<bha>;</bha> जेई सस्पेंड

Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Motor operator along with sweeper was lowered into manhole, both died; JE suspended

विज्ञापन

नांगल चौधरी (नारनौल)। नांगल चौधरी में सीवरलाइन के मैनहोल की सफाई करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नितिन यादव ने सफाई कर्मी के साथ मोटर ऑपरेटर को मैनहोल में उतार दिया।
जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। देर शाम जेई नितिन यादव को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी परिजनों ने आरोप लगाया है। दोनों युवक एचकेआरएन के तहत लगे हुए थे। इनकी पहचान अनूप कुमार मोहनपुर व जोगिंद्र ढाणी बंधा वाली के रूप में हुई है। घटना के बाद से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऑफिस से गायब हो गए।
विज्ञापन


नांगल चौधरी में शुक्रवार को एसबीआई बैंक के पास वाली गली में सीवर की लाइन में रुकावट आ गई थी। सफाई के लिए मशीन भी मंगवाई गई थी। मैनहोल की सफाई करने के लिए मशीन सहित कर्मचारी पहुंचे थे। मैनहोल की सफाई के लिए मोहनपुर निवासी अनूप कुमार और ढाणी बंधा वाली निवासी जोगेंद्र को बिना सेफ्टी किट पहनाए मैनहोल में सफाई के लिए उतारा गया। सफाई के दौरान मैनहोल में निकली जहरीली गैस से दोनों कर्मचारी बेसुध हो गए। अन्य कर्मचारियों ने दोनों को रस्सी से बाहर निकाला। सरकारी अस्पताल में डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक सफाई कर्मचारी और दूसरा मोटर ऑपरेटर था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर पर जबरदस्ती मैनहोल में उतारने का मृतकों के परिजन राकेश और तंवर सिंह ने आरोप लगाया था। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को दबाव बनाकर बिना किसी सेफ्टी किट सीवर में उतरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







सभी कनिष्ठ अभियंताओं को चोक सीवर लाइन की मरम्मत मशीनों से कराने की हिदायत दी थी। इसके अलावा विभाग के पास सभी जरूरी संसाधन और उपकरण उपलब्ध हैं। इसके बावजूद लापरवाही होना समझ से परे है। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे ही हादसे की जानकारी मिली थी। छानबीन कर रहे हैं। सीवर लाइन में जहरीली गैस बनने की संभावना बनी रहती है। देर शाम प्रदेश सरकार के डिप्टी सुप्रिंटेंडेंट की ओर से जेई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।- महेश कुमार, उप मंडल अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed