{"_id":"6874035574db4766940a4c8e","slug":"motivated-workers-to-strengthen-the-organization-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118464-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया
Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- दौंगड़ा अहीर में बैठक करते भारतीय किसान संघ--स्रोत- किसान
कनीना। भारतीय किसान संघ जिला महेंद्रगढ़ की ओर से खंड कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को गांव दौंगडा अहीर में रजवाड़ा फोर्ट में किया गया।
अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार यादव ने की। संचालन का दायित्व जिला मंत्री मुकेश कुमार ने निभाया। संगठन मंत्री महेंद्र सिंह ने संभाग के कार्यों और संगठन को मजबूत करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ का उद्देश्य किसानों को संगठित करना और उनकी समस्याओं का समाधान खोजना है।
उन्होंने ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वहीं जिला पालक डॉ. देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व पर कहा कि जागरूक और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं।
उन्होंने किसानों की वर्तमान चुनौतियों, कृषि में नवीन तकनीकों और संगठनात्मक एकता पर बल दिया। इस मौके पर मुकेश कुमार, हरपाल थानेदार, महेंद्र सिंह ठेकेदार, महेंद्र सिंह जेई, राजेश कुमार, जगराम यादव, राव पूर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।